{"_id":"6959555a4c5f0f058b03fee4","slug":"the-municipal-council-has-started-registering-nomads-bahadurgarh-news-c-196-1-nnl1003-134361-2026-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: नगर परिषद ने शुरू किया खानाबदोशों का पंजीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: नगर परिषद ने शुरू किया खानाबदोशों का पंजीकरण
विज्ञापन
फोटो नंबर-19शहर में कूड़ा एकत्रित करने के लिए घूमते श्रमिक। संवाद
नारनौल। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी नमस्ते योजना के तहत खानाबदोश श्रमिकों की पहचान कर उनका पंजीकरण किया जा रहा है। वहीं नगर परिषद ने डोर-टू-डोर कूड़ा उठान से जुड़े करीब 30 कर्मचारियों को इस योजना में शामिल करते हुए उनका पंजीकरण किया है जबकि अब तक 20 खानाबदोश श्रमिकों का पंजीकरण पूरा किया जा चुका है।
नगर परिषद अधिकारियों के अनुसारए पंजीकरण के दौरान श्रमिकों का नाम, पता, कार्यक्षेत्र, पारिवारिक स्थिति व दैनिक कार्य से जुड़ी विस्तृत जानकारी एकत्र की जा रही है। पंजीकरण पूर्ण होने के पश्चात श्रमिकों को स्वास्थ्य जांच, चिकित्सा सुविधा, दस्ताने, सेफ्टी किट, प्राथमिक चिकित्सा सामग्री व पहचान पत्र उपलब्ध कराए जाएंगे।
सुरक्षा साधनों के कार्य करने से श्रमिकों को कई संक्रमण रोग एवं दुर्घटनाओं का भी खतरा रहता है। ऐसे में स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा किट न केवल उनके जीवन की सुरक्षा करेंगी, बल्कि उन्हें सम्मान और सुरक्षित कार्य वातावरण भी प्रदान करेंगी। इनमें से कई लोगों के पहचान पत्र में मोबाइल नंबर ठीक नहीं है जिससे नप के सामने भी परेशानी आ रही है व कुछ के पास पहचान पत्र ही नहीं है। संवाद