फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   The Municipal Council has once again floated a tender for the sterilization of stray dogs.

Jhajjar-Bahadurgarh News: आवारा कुत्तों के बधियाकरण के लिए नगर परिषद ने फिर लगाया टेंडर

Fri, 25 Sep 2026 06:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Fri, 25 Sep 2026 06:14 PM IST
विज्ञापन
The Municipal Council has once again floated a tender for the sterilization of stray dogs.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बहादुरगढ़। शहर में आवारा कुत्तों की बढ़ती आबादी पर नियंत्रण के लिए नगर परिषद ने बधियाकरण प्रक्रिया दोबारा शुरू करने की तैयारी की है। करीब सात माह बाद यह प्रक्रिया शहरी स्थानीय निकाय विभाग के निर्देशों पर शुरू हो रही है। नगर परिषद ने लगभग चार हजार आवारा कुत्तों के बधियाकरण के लिए टेंडर लगाया है।
पहले भी नगर परिषद ने बधियाकरण के लिए प्रक्रिया शुरू की थी। उस समय एजेंसी कुत्तों को पकड़कर रोहतक ले जा रही थी। जीव प्रेमियों ने इसका विरोध किया था। उनका कहना था कि कुत्तों को उनके क्षेत्र से दूर ले जाना उचित नहीं है। विरोध के बाद नगर परिषद को वह टेंडर रद्द करना पड़ा था। अब नए सिरे से टेंडर जारी किया गया है। इसके तहत एनिमल बर्थ कंट्रोल के लिए छह माह का अनुबंध दिया जाएगा। नगर परिषद अध्यक्ष सरोज राठी ने बताया कि चार हजार कुत्तों का बधियाकरण होगा। टेंडर प्रक्रिया जल्द पूरी होकर कार्य शुरू होगा।
विज्ञापन

इस बार ठेकेदार को ही आश्रय गृह की व्यवस्था करनी होगी। ऑपरेशन के बाद कुत्तों को वहीं रखा जाएगा। टेंडर की शर्तों के अनुसार कुत्तों को पकड़ते समय निर्दयता नहीं की जा सकेगी। एजेंसी को पशु क्रूरता निवारण अधिनियम का पालन करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंसेट
बधियाकरण के नियम
बधियाकरण के बाद कुत्तों के दाहिने कान पर वी आकार का निशान लगाया जाएगा। उन्हें उसी स्थान पर वापस छोड़ा जाएगा, जहां से पकड़ा गया था। छह माह से कम उम्र के कुत्तों को नहीं पकड़ा जाएगा। दो माह से कम उम्र के पिल्लों वाली मादा कुत्तों को भी नहीं पकड़ा जाएगा। एजेंसी का एनिमल वेलफेयर बोर्ड ऑफ इंडिया से पंजीकृत होना अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed