{"_id":"6966b32122f8e1b30108d76c","slug":"the-municipal-council-continued-its-anti-encroachment-drive-for-the-second-day-demolishing-permanent-structures-bahadurgarh-news-c-195-1-nnl1001-130567-2026-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: नगर परिषद ने दूसरे दिन भी हटवाया अतिक्रमण, पक्के निर्माण तोड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: नगर परिषद ने दूसरे दिन भी हटवाया अतिक्रमण, पक्के निर्माण तोड़े
विज्ञापन
13jjrp02- धौड़ चौक के पास दुकानों के बाहर बने पक्के निर्माण को तोड़ता बुलडोजर। संवाद
झज्जर। नगर परिषद की टीम ने मंगलवार को दूसरे दिन भी अवैध अतिक्रमण पर कार्रवाई की। इसके अलावा पक्के निर्माण पर बुलडोजर चलवाया। यह अभियान धौड़ चौक से शुरू किया गया जो छिक्कारा चौक तक जारी रहा। इस दौरान दुकानदारों के दुकानों के बाहर किए गए अतिक्रमण को हटवाया गया।
इसके अलावा दुकानों के बाहर बनाए गए पक्के निर्माण को भी बुलडोजर की सहायता से तोड़ने का काम किया गया। नप की कार्रवाई के बाद दुकानदार सामान बाहर से उठाकर अंदर रखते नजर आए।
कुछ दुकानदारों ने नगर परिषद अधिकारियों से शेड उतारने के लिए समय की मांग की जिस पर उनको बुधवार तक का समय दिया गया। बैंक रोड पर काफी संख्या में शोरूम है जिन्होंने काफी आगे तक पक्के निर्माण किए हुए थे। इन सभी पक्के निर्माण को बुलडोजर की सहायता से तोड़ा गया।
विज्ञापन
इसके अलावा फुटपाथ पर अवैध रूप से लगे होर्डिंग व बैनरों को हटाया गया। नगर परिषद के बिल्डिंग इंस्पेक्टर संदीप ने बताया कि मंगलवार को धौड़ चौक से छिक्कारा चौक तक अतिक्रमण हटाया गया है और पक्के निर्माण तोड़े गए हैं। इस पर लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।