{"_id":"67fd5c71518e285f7e04759b","slug":"the-months-of-april-and-may-will-be-bumper-in-terms-of-business-there-will-be-more-than-250-marriages-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1002-114137-2025-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: कारोबार के हिसाब से बंपर रहेगा अप्रैल और मई का महीना, 250 से अधिक होंगी शादियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: कारोबार के हिसाब से बंपर रहेगा अप्रैल और मई का महीना, 250 से अधिक होंगी शादियां
विज्ञापन
-फोटो 51 : लाल चौक पर दूल्हे के लिए सजाई गई कार। संवाद
बहादुरगढ़। सोमवार को खरमास खत्म हो गया हैं। शादियों का सीजन शुरू हो चुका है। बाजार में खरीदारी के लिए भीड़ बढ़ रही है। अप्रैल माह में शादियों के 10 और मई में 19 शुभ मुहूर्त हैं। इन दिनों में 250 से अधिक शादियां होंगी। कारोबारियों के हिसाब से अप्रैल और मई माह में बंपर रहने वाला है। होटर, वाटिका, ज्वेलर्स सहित अन्य व्यापारियों ने बताया कि अप्रैल माह में 70 करोड़ के कारोबार का अनुमान लगाया है। शादियों के सीजन में कपड़ा, वाटिका, टेंट, होटल, दुपहिया व चार पहिया वाहनों का कारोबार करने वाले व्यापारियों ने पूरी तैयारी की है। दुकानों पर गोल्ड और वाहनों की बुकिंग भी खूब हो रही है। अप्रैल में 10 मुहूर्त 30 तक हैं। जून महीने में शादियों के 7 मुहूर्त हैं। कारोबारियों का कहना है कि नवरात्र के दौरान भी सामान की खूब बिक्री हुई है। अब शादियां शुरू होने अच्छे कारोबार की उम्मीद है।
14 अप्रैल से शादियों का सीजन शुरू हो गया। इसे देखते हुए ज्वेलर्स, कपड़ा व्यापारी, मैरिज हॉल, वाटिका, होटल संचालकों ने भरपूर तैयारी की है। मैरिज हॉल को सजाने का काम भी शुरू हो गया है। शहर के नजफगढ़ रोड पर दुपहिया वाहनों के व्यापारी नरेश राठी ने बताया कि अबकी बार नवरात्र से ही दुपहिया वाहन की खूब बिक्री हो रही है। प्रतिदिन 5 से 6 बाइक लोग ले रहे हैं। अपनी बेटी की शादियों के लिए भी लोगों ने अलग-अलग तारीखों के लिए बाइक बुक की है। जिस दिन शादी होगी। उस दिन डिलिवरी दी जाएगी। उनके अनुसार, अबकी बार अप्रैल और मई का महीना कारोबार के हिसाब से बंपर रहने वाला है।
आधुनिक औद्योगिक क्षेत्र में स्थित हुंडई शोरूम के एएसएम देवेंद्र कुमार ने बताया कि सोमवार को शादी में देने के लिए पांच कार की बुकिंग की गई है। उम्मीद है कि आने वाले दिनों में बुकिंग और बढ़ेगी। वहीं हरियाणा स्वर्णकार संघ के अध्यक्ष पवन वर्मा ने बताया कि शादियों में सबसे पहले गोल्ड की जरूरत होती है। हालांकि गोल्ड के रेट आए दिन बढ़ रहे हैं। शादियों में न केवल लड़की पक्ष को बल्कि लड़के पक्ष को भी सोने की जरूरत होती है। सोना बुक कराने के लिए लोग लगातार पहुंच रहे हैं। इस बार अप्रैल और मई के महीने में अच्छा कारोबार होने की उम्मीद है। शादी सीजन को लेकर बाजारों में भी भीड़ बढ़ने लगी है। होटल, वाटिकाओं को सजाने का काम शुरू हो गया है।
विज्ञापन
फूल वालों ने भी की तैयारी
14 अप्रैल से शादियां शुरू हो गई हैं। सोमवार को शहर के कई चौक-चौराहों पर फूल विक्रेताओं के यहां दूल्हे के लिए कार सजती रही। लाल चौक पर फूल विक्रेता अशोक कुमार व विकास ने बताया कि अलग-अलग स्थानों से लगातार गाड़ी सजाने और फूल डेकोरेशन के ऑर्डर मिल रहे हैं। एक-एक दिन में तीन-तीन ऑर्डर भी आए हैं। इसके लिए उन्होंने पहले से ही फुल तैयारी कर ली है। गाड़ियां सजाने के साथ-साथ वाटिकाओं, कमरों और होटल को सजाने की बुकिंग ली जा रही है।
विवाह के लिए शुभ लग्न
अप्रैल : 14, 15, 16, 18, 19, 20, 21, 25, 29, 30
मई : 1, 5, 6, 7, 8, 9, 10, 11, 12, 13, 14, 15, 16, 17, 18, 22, 23, 24, 28
जून : 1, 2, 4, 5, 6, 7, 8
नवंबर : 21, 22, 23, 24, 25, 26, 30
दिसंबर : 1, 4, 5, 6
-फोटो 51 : लाल चौक पर दूल्हे के लिए सजाई गई कार। संवाद
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --