फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   The MLA presented 10 demands for the Bahadurgarh constituency regarding the budget.

Jhajjar-Bahadurgarh News: विधायक ने बजट को लेकर रखी बहादुरगढ़ हलके की 10 मांग

Thu, 29 Jan 2026 01:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Thu, 29 Jan 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
The MLA presented 10 demands for the Bahadurgarh constituency regarding the budget.
फोटो-53: प्रदेश सरकार की ओर से पेश किए जाने वाले बजट को लेकर बहादुरगढ़ हलके की मांग रखते विधायक
बहादुरगढ़। प्रदेश सरकार की ओर पंचकुला में बुलाई गई प्री-बजट बैठक में बहादुरगढ़ के विधायक राजेश जून ने हलके की 10 बड़ी मांग रखी हैं। उन्होंने ये मांग लिखित रूप में भी सरकार को भेजी हैं और उनके लिए बजट में प्रावधान करने की मांग की है।
विज्ञापन

इनमें पेयजल, दूषित पानी की निकासी, जर्जर स्कूलों के लिए भवन बनाने, नए स्कूल खोलने समेत कई बड़ी मांग हैं। विधायक ने सफाई का टेंडर चेंज करने, शहर को बाढ़ से बचाने के लिए वेस्ट जुआं ड्रेन को आगे तक पक्का करने, यहां लगती तीनों फाटकों पर अंडरपास या ओवरब्रिज बनाने तथा शहर में चार नए स्कूल खोलने की मांग सीएम के सामने रखी गई है।
विज्ञापन

विधायक ने हलके के 11 गांवों के लिए स्थाई बूस्टर बनाने और खेतों का बरसाती पानी निकासी करने के लिए पाइप लाइन की व्यवस्था कराने की मांग की। इसके अलावा हलके के 20 गांवों में दूषित पानी की निकासी कराने के लिए नाले बनाने की मांग सरकार के सामने रखी है। हलके के 4 गांवों में स्टेडियम बनवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा 8 गांवों में पीने के पानी के लिए नई जीआई पाइप लाइन बिछवाने का प्रावधान बजट में करने की मांग सीएम से की गई है। इसके अलावा नहरों में सिंचाई व पेयजल के लिए पानी की अतिरिक्त व्यवस्था करने की बात विधायक ने रखी है। साथ ही शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने की आवाज भी उठाई है।

बताया कि हलके के 5 गांवों में स्कूल के भवन जर्जर हैं। यहां पर नए भवन बनाए जाएं। इसके अलावा शहर में 4 नए स्कूल बनाने की मांग भी विधायक ने रखी है। जून ने सरकार से बजट में हलके के 4 गांवों में स्टेडियम बनाने का प्रावधान करने की भी मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed