फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   The MLA gave the message of staying away from drugs to the youth by riding a bicycle

Jhajjar-Bahadurgarh News: विधायक ने साइकिल चलाकर दिया युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश

Mon, 01 Sep 2025 02:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Mon, 01 Sep 2025 02:26 AM IST
विज्ञापन
The MLA gave the message of staying away from drugs to the youth by riding a bicycle
-फोटो 56 : साइक्लोथान कार्यक्रम में मंत्री राजेश नागर के साथ भाग लेते हुए विधायक राजेश जून। स्र
बहादुरगढ़। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती पर मनाए जा रहे राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर झज्जर में खेल विभाग व जिला प्रशासन की ओर से आयोजित तीन दिवसीय कार्यक्रम के तहत साइक्लोथाॅन का आयोजन हुआ। इस मौके पर विधायक राजेश जून ने विशेष रूप से शिरकत की और खुद साइकिल चलाकर युवाओं को नशा मुक्त हरियाणा का संदेश दिया।
विज्ञापन


साइक्लोथाॅन में पहुंचने पर अधिकारियों ने विधायक राजेश जून का अभिनंदन किया। विधायक राजेश जून ने प्रदेश के मंत्री राजेश नागर के साथ मिलकर साइकिल चलाते हुए युवाओं को खेलों से जुड़ने और नशे से दूर रहने का आह्वान किया।
विज्ञापन

विधायक राजेश जून ने कहा, आज के युवा अगर नशे से दूरी बनाकर खेलों की तरफ कदम बढ़ाएंगे तो उनका भविष्य उज्ज्वल होगा और समाज भी स्वस्थ व सशक्त बनेगा। जिला खेल अधिकारी सत्येंद्र कुमार ने विधायक को बताया कि इस बार राष्ट्रीय खेल दिवस खेल युक्त-नशा मुक्त थीम के तहत मनाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

साइक्लोथाॅन में जिला उपायुक्त स्वप्रिल रविंद्र पाटिल, अधिकारीगण, युवाओं, खिलाड़ियों और स्थानीय लोगों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया और खेलों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed