फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   The milk dairy booth operator was robbed by showing a pistol

दूध डेयरी बूथ संचालक को पिस्तौल दिखाकर लूटा

Sat, 16 Oct 2021 12:57 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 16 Oct 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
The milk dairy booth operator was robbed by showing a pistol
नाहरा-नाहरी रोड पर पेट्रोल पंप के नजदीक एक दूध बूथ संचालक पर पिस्तौल के बट्ट से वार कर बदमाशों ने नगदी लूट ली और बाद में उसकी दुकान के बाहर फायर कर फरार हो गए। ये तान बदमाश बाइक पर सवार होकर आए थे। आरोपियों को पहचान और उन्हें पकड़ने के लिए पुलिस आसपास के क्षेत्र से सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है। दिनदहाड़े हुई लूट की इस घटना से आसपास के दुकानदार व अन्य लोग भी सहम गए।
विज्ञापन

लाइन पार में पेट्रोल पंप के लगभग सामने दूध डेयरी बूथ पर संचालक सुनील कुमार व सप्लायर नितेश व जीत बैठे हुए थे। वे सुबह दूध की सप्लाई देते हैं और दिनभर की बिक्री से मिली नकदी को एकत्रित कर बैंक में जमा करते हैं। शुक्रवार की दोपहर को जब सुनील बूथ पर बैठकर कैश का हसाब-किताब कर रहा था तो बाइक पर परने से मुंह बांधे तीन युवक वहां पहुंचे। एक बाइक को स्टार्ट करके खड़ा रहा और दो युवक दूध बूथ के अंदर घुसे। उन्होंने अंदर घुसते ही हथियार निकाला और डराते हुए सारा कैश देने के लिए कहा। इस दौरान उन्होंने दो सप्लायरों को एक तरफ कर दिया और चुप रहने के लिए कहा। बोलने पर गोली मारने की धमकी दी। जब वे सुनील से कैश लूटने लगे तो उसने विरोध किया। इस दौरान दोनों बदमाशों ने उस पर पिस्तौल की बट्ट से वार किए लेकिन इसके बाद भी वह उनसे भिड़ता रहा। बाद में अपने को घिरता देखकर बदमाश यहां से हजारों रुपये लेकर फरार हो गए। लोगों के काबू में आने के भय से बूथ से बाहर निकलते वक्त बदमाशों ने गोली भी चलाई। गोली का एक खोल दुकान के बाहर मिला है।
विज्ञापन

वारदात की सूचना मिलने ही थाना लाइनपार से पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने वारदात स्थल के आसपास एरिया से सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालते हुए आरोपियों की पहचान के प्रयास शुरू किए। दिनदहाड़े हुई इस वारदात से आसपास के दुकानदार व अन्य लोग भी सकते में हैं। बता दें कि करीब 4 माह पहले भी घटनास्थल के पास ही दो किरयाना स्टोर पर बदमाशों ने गोली चलाकर 30 हजार रुपये लूटे थे। उक्त वारदात अभी सुलझी भी नहीं है कि अब यहां एक अन्य वारदात हो गई। पिस्तौल के बल पर लूटपाट की वारदातें होने से दुकानदार व आमजन में भय दिखाई दे रहा है। थाना लाइनपार से मौके पर उप निरीक्षक जोगेंद्र अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और छानबीन शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed