फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   The message of not getting intoxicated was given by making a poster

Jhajjar-Bahadurgarh News: पोस्टर बनाकर दिया नशा न करने का संदेश

Tue, 27 Jun 2023 12:52 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Tue, 27 Jun 2023 12:52 AM IST
विज्ञापन
The message of not getting intoxicated was given by making a poster
बहादुरगढ़। अंतरराष्ट्रीय नशा निरोधक दिवस पर वैश्य बीएड कॉलेज की वालिंटियर्स ने पोस्टर बनाकर लोगों को नशा न करने का संदेश दिया।
विज्ञापन

सोसायटी फॉर ऑल राउंड ह्यूमन डेवलपमेंट एवं सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के संयोजन में आयोजित कार्यक्रम में बरखा, प्रीति पांडे, शिवानी ने भाषण प्रतियोगिता में तथा नेहा बिष्ट व तनु ने कविता वाचन में भाग लिया। पोस्टर के माध्यम से नशा न करने का संदेश दिया। वक्ताओं ने कहा कि नशे की चीजों और पदार्थों के निवारण के लिए प्रत्येक वर्ष 26 जून को अंतराराष्ट्रीय नशा निरोधक दिवस मनाया जाता हैं। इसका उद्देश्य लोगों को नशे की बुरी आदत से छुटकारा दिलाना तथा उन्हें नशे से होने वाले दुष्प्रभाव से बचाना हैं। इस बार नशीली दवाओं के दुरुपयोग और अवैध तस्करी के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय दिवस 2023 का थीम हैं। लोग पहले कलंक और भेदभाव को रोकें, रोकथाम को मजबूत करें। नशा मुक्ति अभियान के लिए जगह-जगह, रैलियां, पोस्टर डिजाइनिंग स्लोगन, स्पीच, रंगोली और कई अन्य कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इस दिन को विभिन्न देशों के लोग एक साथ मनाते हैं, ताकि नशे की दवाओं के दुरुपयोग और अवैध तस्करी के खिलाफ कदम उठाया जा सके।इस कार्यक्रम का आयोजन वाईआरसी व एनएसएस यूनिट के सहयोग द्वारा किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed