फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   The married women kept a fast and wished for an uninterrupted marriage.

Jhajjar-Bahadurgarh News: सुहागिनों ने व्रत रख की अखंड सुहाग की कामना

Thu, 02 Nov 2023 12:58 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Thu, 02 Nov 2023 12:58 AM IST
विज्ञापन
The married women kept a fast and wished for an uninterrupted marriage.
झज्जर में करवा चौथ पर कथा सुनतीं महिलाएं।संवाद
झज्जर/बेरी/साल्हावास। करवाचौथ का पर्व महिलाओं ने बुधवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया। पर्व को लेकर महिलाओं में विशेष उत्साह नजर आया। इस खास पर्व को मनाने के लिए महिलाएं पिछले कई दिनों से तैयारी में जुटी है। भले ही इस पर्व को मनाने के के पीछे हर महिला की भावना एक हो, लेकिन हर कोई अपने अंदाज से यह पर्व मनाना चाहती हैं। इस दौरान दिनभर बाजार में महिलाओं की भीड़ नजर आई। महिलाएं अपने हाथों पर मेहंदी लगवाती हुई नजर आई। सुबह व दोपहर के समय पूजन किया गया। रात को चांद देखकर महिलाओं ने व्रत खोला और अपने पति की लंबी आयु की कामना की।
विज्ञापन


उधर, साल्हावास में एक नवंबर को हरियाणा दिवस के साथ-साथ करवाचौथ का व्रत होना सोने पर सुहागा रहा। करवाचौथ पर महिलाओं ने बाजारों में खूब खरीददारी की। महिलाओं में गजब का उत्साह देखने को मिला। ब्यूटी पार्लर की दुकानों, मिठाई की दुकानों पर दिनभर भीड़ देखने को मिली। कार्तिक मास में कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को करवा चौथ का व्रत किया जाता है। इस दिन सुहागिन निर्जल व्रत धारण करके अपने पति की लंबी आयु की कामना करती हैं। महिलाओं ने अपने अखंड सौभाग्य के लिए करवा चौथ की और अपने दांपत्य जीवन को सुखमय कथा सुन पति की लंबी उम्र की बनाने के लिए कामना सुहागिनें मां गौरी से प्रार्थना करती हैं। यह बात श्रद्धानंद शास्त्री ने शिव मंदिर में आयोजित करवाचौथ की कथा में व्यक्त किए। उन्होंने बताया कि इस व्रत का उल्लेख वामन में मिलता है। भगवान शिव और पार्वती के संवाद को साक्षी मानते हुए भगवान कृष्ण ने द्रौपदी के समक्ष इस व्रत की महिमा का बखान किया और बताया कि ये व्रत सर्व विघ्नों का नाशक है। महाभारत के एक प्रसंग के अनुसार भगवान श्रीकृष्ण ने द्रौपदी को शुक्रप्रस्थपुर के निवासी वेद शर्मा नामक जाती ब्राह्मण की कन्या वीरवती की कथा सुनाई और बताया कि उसके व्रत को स्वर्ग से इंद्राणी ने आकर संपन्न करवाया, तब वीरवती के पति को सुंदर शरीर, आयु व धन प्राप्त हुआ तभी से सुहागन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र व सुख समृद्धि के लिए करवाचौथ का व्रत करते हुए आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed