फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   The marriage took place in the court a month ago, now the husband is accused of giving poison

एक माह पहले कोर्ट में हुई थी शादी, अब पति पर लगाया जहर देने का आरोप

Sun, 03 Oct 2021 01:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 03 Oct 2021 01:03 AM IST
विज्ञापन
The marriage took place in the court a month ago, now the husband is accused of giving poison
शादी के मात्र एक माह बाद ही नवविवाहित महिला ने अपने पति के खिलाफ जान से मारने के लिए जहरीली दवा देने और ससुराल के अन्य सदस्यों पर जान से मारने की धमकी देने की शिकायत पुलिस में दी है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

दिल्ली के गांव मिलकपुर की निवासी किरण की शादी करीब एक महीना पहले अपने ही गांव के सौरव डागर के साथ तीस हजारी कोर्ट दिल्ली में हुई थी। शादी के बाद से ही वह अपने पति के साथ बाढ़सा गांव में किराए के मकान में रहने लगी। किरण के अनुसार सौरभ ने उसे सिर दर्द होने पर जहरीली दवा दे दी जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। जब वह सौरभ से बात करने लगी तो वह जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। इलाज के लिए वह गुरुग्राम के अस्पताल पहुंची जहां उसका इलाज किया गया है।
विज्ञापन

बताया गया है कि दोनों की शादी से सौरभ के परिजन नाखुश थे और कई बार उसे पहले भी फोन पर जान से मारने की धमकी दे चुके हैं। अब पुलिस ने किरण की शिकायत पर पति सौरभ, ससुर कुलदीप सहित तीन लोगों पर जान से मारने का प्रयास और धमकी देने का मामला दर्ज किया है। बाढ़सा पुलिस चौकी से जांच अधिकारी ताराभान ने बताया कि किरण की शिकायत पर कार्रवाई शुरू की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed