{"_id":"68e2c22d167da09c5b05a18a","slug":"the-market-is-devastated-by-traffic-jams-during-festivals-bahadurgarh-news-c-199-1-jnd1010-142033-2025-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: त्योहारों पर वाहनों के जाम से बाजार बेजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: त्योहारों पर वाहनों के जाम से बाजार बेजार
विज्ञापन
05जेएनडी06 : बाजार में पार्किंग व्यवस्था नहीं होने के कारण बीच सड़क पर खड़े स्कूटी और बाइक। संव
रेखा रानी
जींद। करवाचौथ और दीपावली जैसे त्योहारों का सीजन शुरू होते ही शहर के बाजारों में रौनक लौट आई है। हर ओर खरीदारी का उत्साह देखने को मिल रहा है। इस रौनक के बीच बाजारों में एक बड़ी समस्या सड़कों पर वाहनों की भारी भीड़ और जाम है।
त्योहारों के शुरू होने से पहले ही लोग अपने परिवारों के साथ बाजारों में आ रहे हैं। सुबह से ही शहर के मुख्य बाजार, तांगा चौक, एसडी स्कूल और सिटी थाने के पास वाहनों की लंबी कतारें लगी रहती हैं। महिलाएं साज-सज्जा की वस्तुएं, साड़ी, गहने और सौंदर्य के सामान की खरीदारी में व्यस्त हैं तो दुकानदार भी ग्राहकों की भीड़ से उत्साहित नजर आ रहे हैं।
खरीदारी के चक्कर में कई लोग अपने वाहन जहां जगह मिली वहीं खड़े कर देते हैं। इससे ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह चरमरा जाती है। जाम की वजह से पैदल चलने वालों को भी आने-जाने में परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
बॉक्स
करवाचौथ को लेकर बढ़ी महिलाओं की खरीदारी
करवाचौथ के मौके पर महिलाओं में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। बाजारों में सजी मेंहदी की दुकानें, चूड़ियों और श्रृंगार सामग्री महिलाओं को अपनी तरफ आकर्षित कर रही हैं। महिलाएं साड़ियों और आभूषणों की खरीदारी में जुटी हैं। ब्यूटी पार्लरों में भी दिनभर भीड़ लगी हुई है।
बाक्स
ट्रैफिक पुलिस को करनी पड़ मशक्कत
वाहनों की बढ़ती भीड़ से ट्रैफिक पुलिस को भी काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। जगह-जगह जाम लगने पर पुलिसकर्मी खुद जाम को हटवा रहे हैं। बेरिगेट्स लगा रहे हैं लेकिन फिर भी बाजारों में जाम लगा रहता है। बाजाराें के बीच में बड़े वाहनों के जाने से तो काफी समय तक जाम लग जाता है। इसके चलते दोपहिया वाहन चालक और पैदल यात्री गलियों से होकर निकलने को मजबूर हो जाते हैं।
बाक्स
इस बार खरीदारी पहले से बेहतर
जाम की समस्या के बावजूद बाजारों में त्योहारों की रौनक बढ़ रही है। दुकानदारों का कहना है कि इस बार खरीदारी पिछले सालों की तुलना में बेहतर है। लोग खुशी-खुशी त्योहारी खरीदारी कर रहे हैं। बच्चों के कपड़ों से लेकर सजावटी सामान तक की बिक्री में इजाफा हुआ है।