{"_id":"67102cc15833d5c94c0ffd34","slug":"the-land-is-nearby-yet-there-is-no-hope-for-a-solution-bahadurgarh-news-c-199-1-sroh1007-124440-2024-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: जमीन है पास, फिर भी समाधान की अधूरी है आस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: जमीन है पास, फिर भी समाधान की अधूरी है आस
Thu, 17 Oct 2024 02:44 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Thu, 17 Oct 2024 02:44 AM IST
विज्ञापन
मैन बाजार से तांगा चौक की तरफ जाने वाली सड़क पर भीड़ के बीच से बाइक निकालते ग्राहक।
जींद। शहर की समस्या बने जाम ने निबटने के लिए पार्किंग जरूरी है लेकिन नगर परिषद के पास जमीन उपलब्ध होने के बाद भी समस्या बनी है।नगर परिषद अधिकारियों के अनुसार गुरुद्वारा गुरु तेग बहादुर के पास पड़ी खाली जमीन में पार्किंग व्यवस्था की योजना है, लेकिन दुकानदारों का कहना है कि फायर ब्रिगेड ऑफिस की जगह मल्टीपल पार्किंग बनाई जाए व फायर ब्रिगेड ऑफिस को पुराने बस स्टैंड परिसर में शिफ्ट किया जाए। यदि ऐसा होता है तो काफी हद तक समाधान हो जाएगा। इसके इसके अलावा दुकानदारों ने त्योहार के समय अर्जुन स्टेडियम में भी अस्थाई पार्किंग की व्यवस्था करने की मांग की है।
शहर में पार्किंग की व्यवस्था नहीं होने से ग्राहक तथा दुकानदार सभी परेशान हैं। इसके समाधान के लिए लोगों के पास अलग-अलग तर्क हैं। कुछ लोगों व दुकानदारों का कहना है कि जब तक स्थाई पार्किंग की व्यवस्था नहीं हो जाती, तब तक अर्जुन स्टेडियम, पालिका बाजार के पास टैक्सी स्टैंड तथा गुरुद्वारा तेग बहादुर के पास खाली जमीन को समतल करके अस्थाई पार्किंग की व्यवस्था की जाए। इससे काफी राहत मिलेगी। बाजार में लोग वाहन ले जाने से बचेंगे। अब बाजार में भीड़ होननेके कारण ग्राहक अपने वाहन इधर-उधर खड़ा करने से कतराते हैं। उनको वाहन चोरी होने का डर है, इसलिए वह साथ ले जाते हैं और जाम लग जाता है। जाम लगने के कारण दुकानदार भी परेशान रहते हैं। उनको खुद अपने वाहन खड़ा करने के लिए जगह नहीं मिल पाती।
बॉक्स
मैन बाजार में काफी ग्राहक सफीदों गेट की तरफ से आते हैं। सफीदों गेट पर स्थित फायर ब्रिगेड के ऑफिस को पुराने बस स्टैंड परिसर में शिफ्ट किया जा सकता है और यहां पर मल्टीपल पार्किंग बनाई जा सकती है। बड़े शहरों की तर्ज पर तीन-चार मंजिला पार्किंग बनाकर बड़ी राहत मिल सकती है।
विज्ञापन
-सुनील वशिष्ठ, दुकानदार।
बॉक्स
बाजार के बीच में शहर थाना है। इसे यदि पुराने बस स्टैंड में शिफ्ट किया जाए तो यहां भी पार्किंग के लिए बहुत अच्छी जगह निकल सकती है। इस थाने की जगह शुलभ शौचालय तथा मल्टीपल पार्किंग दोनों काम हो सकते हैं।
-- राजू लखीना, व्यापारी।
बॉक्स
मैन बाजार में काफी लोग झांझ गेट की तरफ से प्रवेश करते हैं। ऐसे में यहां भी पार्किंग की सुविधा होनी चाहिए। शिव चौक के आसपास चारों तरफ वाहन इधर-उधर खड़े रहते हैं, इस कारण यहीं से जाम लगना शुरू हो जाता है।
-- जतिन, हंस दी हट्टी।
बॉक्स
बाजार में ग्राहक चोरी के डर से अपनी बाइक साथ लेकर आ जाते हैं। इसके अलावा कुछ रेहड़ी पर फल विक्रेता से लेकर अन्य सामान लेकर भी लोग आते रहते हैं। इस कारण अधिक देर तक जाम लग जाता है। वहीं गलियों में सामान बेचने वाले लोग भी जाम का कारण बनते हैं। ऐसे में प्रशासन को इस तरफ भी ध्यान देना चाहिए।
-- रिंकू, रेडिमेड गारमेंट्स