झज्जर। नगर परिषद के अध्यक्ष जिले सिंह सैनी की अध्यक्षता में सदन की बैठक शुक्रवार को बुलाई गई है। इसमें विकास कार्यों के अलावा पंडित श्रीराम शर्मा पार्क का मुद्दा जोरशोर से उठाए जाने की संभावना है। इस कारण बैठक हंगामी होने का अंदेशा बना है।
झज्जर में 19 वार्ड बने हुए हैं। पिछले दिनों सभी वार्डों की गलियों के लिए करीब दो-दो लाख रुपए का बजट भी देने की घोषणा की थी। वहीं कई अन्य काम भी शहर के पार्क, चौक चौराहे, पार्षदों के नेम प्लेट व अन्य विकास कार्यों को गति देने का काम किया था। शुक्रवार को होने वाली नप सदन की बैठक ये मसले उठ सकते हैं। स्वतंत्रता सेनानी पं श्रीराम शर्मा पार्क की जमीन को लेकर भी माहौल गर्माया है। इस पर भी सदन में वार्ता होगी। जिला परिषद के चेयरमैन जिले सिंह सैनी ने बताया कि एस्टीमेट व अन्य कागजी कार्रवाई के कागजात तैयार किए जा रहे है। शुक्रवार को होने वाली सदन की बैठक में विभिन्न मुद्दों के अलावा पंडित श्रीराम शर्मा पार्क को लेकर भी बातचीत की जाएगी। उन्होंने कहा की 1178 जमीन गज जमीन नगर परिषद ने लीज पर ले रखी है जिनका मासिक किराया 5 हजार बनता है जो नगर परिषद की ओर से दिया जाएगा।ओपन थियेटर व पार्क का पुराना किराया जोकि लगभग 44 हजार बनता है उसको देकर पूरी जमीन पार्क व ओपन थियेटर के लिए लेने की प्रक्रिया को अमल में लाया जाएगा। पंडित श्रीराम शर्मा एक महान स्वतंत्रता सेनानी हुए हैं जो की झज्जर की मिट्टी में ही पैदा हुए हैं उन्होंने बताया कि शासन प्रशासन से उन्होंने कई बार गुहार लगाई है की पूरी जमीन पार्क कोको दी जाए।