{"_id":"65d3b2e5a53d694fe700a614","slug":"the-issue-of-health-services-will-resonate-in-the-assembly-bhukkal-jhjhar-news-c-195-1-nnl1001-108073-2024-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधानसभा में गूंजेगा स्वास्थ्य सेवाओं का मुद्दा : भुक्कल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधानसभा में गूंजेगा स्वास्थ्य सेवाओं का मुद्दा : भुक्कल
Tue, 20 Feb 2024 01:28 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Tue, 20 Feb 2024 01:28 AM IST
विज्ञापन
झज्जर/साल्हावास। 20 फरवरी से शुरू हो रहे विधानसभा सत्र में झज्जर विधायक गीता भुक्कल जिले की स्वास्थ्य सेवाओं का मुद्दा विधान सभा में उठाएंगी। स्वास्थ्य मंत्री से अस्पतालों में रिक्त पदों समेत सुविधाओं के बारे में सवाल पूछेंगी।
विधायक गीता भुक्कल ने बताया कि झज्जर अस्पताल, सीएचसी मातनहेल, सीएचसी जांडपुर, पीएचसी बहु, पीएचसी बिरोहड़, साल्हावास तथा छुछकवास में डॉक्टरों तथा पैरामेडिकल स्टाफ के स्वीकृत पदों की संख्या के बारे में सवाल उठाएंगी। मंत्री से पूछा जाएगा कि पीएचसी व सीएचसी में कितना स्टाफ है तथा तैनात डॉक्टरों एवं मेडिकल स्टाफ तथा उनमें रिक्तियों की संख्या के बारे ब्यौरा मांगा जाएगा। वे राज्य शिक्षक शिक्षा उन्नत अध्ययन संस्थान को अपने भवन में स्थानांतरित करवाने के मुद्दे को भी उठाएंगी। शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर से पूछा जाएगा कि वर्ष 2013 से किराये के भवन में चल रहे राज्य शिक्षक शिक्षा उन्नत अध्ययन संस्थान जो आमतौर पर प्रारंभ के नाम से जाना जाता है, को इसके अपने भवन में कब तक स्थानांतरित किए जाने की संभावना है। उक्त संस्थान में शिक्षण वर्ग तथा गैर शिक्षण कर्मचारियों की वर्तमान स्थिति क्या है तथाझज्जर के उपरोक्त संस्थान में दाखिले की वर्तमान स्थिति के बारे में भी जानेगी। सफाई व्यवस्था को लेकरस्थानीय निकाय मंत्री से सवाल किया जाएगा। उनसे पूछा जाएगा कि झज्जर शहर में जगह-जगह गंदगी तथा कूड़े के ढेर लगे हुए है तथा आवारा और बेसहारा पशु जैव अपशिष्ट (बायो-वेस्ट) खा रहे हैं। यदि हां तो झज्जर शहर की स्वच्छता के लिए सरकार द्वारा क्या कदम उठाए जा रहें हैं।