फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   The impact of the fog... Patalkot Express arrived four and a half hours late, while Punjab Mail was delayed by three and a quarter hours.

Jhajjar-Bahadurgarh News: कोहरे का असर...साढ़े चार घंटे लेट पातालकोट तो सवा तीन घंटे देरी से पहुंची पंजाब मेल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jan 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
The impact of the fog... Patalkot Express arrived four and a half hours late, while Punjab Mail was delayed by three and a quarter hours.
-फोटो 89 : बहादुरगढ़ में शुक्रवार को छाया कोहरा। संवाद
झज्जर बहादुरगढ़। कई दिनों से कोहरे का कहर लगातार जारी है। शुक्रवार की सुबह क्षेत्र में घना कोहरा छाया। इसके चलते ट्रेनों का भी शेड्यूल बिगड़ गया है। साढ़े चार घंटे लेट पातालकोट तो पंजाब मेल सवा तीन घंटे देरी से बहादुरगढ़ स्टेशन पर पहुंची।
विज्ञापन

मौसम विभाग ने लगातार कोहरे होने और 18 जनवरी को बूंदाबांदी की संभावना जताई है। कोहरे की वजह से वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लग गया और वाहन रेंगते नजर आए। एक्सप्रेस हो या पैसेंजर सभी ट्रेनें कई-कई घंटों की देरी से चल रही हैं। ऐसे में यात्रियों को प्लेटफार्म पर कड़ाके की सर्दी में ट्रेनों का इंतजार करते रहे।
विज्ञापन

शुक्रवार को न केवल सुबह के समय बल्कि 10 बजे तक क्षेत्र घने कोहरे की आगोश में रहा। सड़कों पर चलने वाले वाहनों की हेडलाइट जली हुई थी। कोहरा अधिक होने के कारण दृश्यता शून्य रही। अधिकतम तापमान 20 और न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोहरा ज्यादा होने की वजह से रेलवे स्टेशन पर एक प्लेटफार्म से दूसरे प्लेटफार्म पर खड़े यात्री भी नजर नहीं आए। सुबह 11 बजे धूप निकली तो लोगों को सर्दी से मामूली राहत मिली। हालांकि शीत लहर चलती रही।
टेबल

ट्रेन का नाम निर्धारित समय पहुंची
पंजाब मेल सुबह 3:45 7:03

अवध–आसाम एक्सप्रेस 5:48 8:19

रोहतक–तिलकब्रिज पैसेंजर 7:00 8:00

जींद–नई दिल्ली पैसेंजर 7:51 9:27

जाखल–दिल्ली पैसेंजर 8:05 10:05

धौलाधार एक्सप्रेस 8:04 10:55

पातालकोट एक्सप्रेस 10:09 2:39

कुरुक्षेत्र–दिल्ली 9:41 11:59

किसान एक्सप्रेस 11:01 11:45

श्रीगंगानगर एक्सप्रेस 12:58 1:18

दिल्ली–भिवानी पैसेंजर 5:14 5:34

गोरखधाम सुपरफास्ट एक्सप्रेस 6:16 1:51

कालिंदी एक्सप्रेस 6:30 7:02

दिल्ली–जींद पैसेंजर 10:37 12:50

बरेली इंटरसिटी - रद्द

-फोटो 89 : बहादुरगढ़ में शुक्रवार को छाया कोहरा। संवाद

-फोटो 89 : बहादुरगढ़ में शुक्रवार को छाया कोहरा। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed