फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   The identity of Haryanvi culture is that people of many gotras are in the same class: Ramchandra Jangra

हरियाणवी संस्कृति की पहचान एक ही वर्ग में अनेक गोत्र के लोग : रामचंद्र जांगड़ा

Fri, 17 Oct 2025 02:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Fri, 17 Oct 2025 02:43 AM IST
विज्ञापन
The identity of Haryanvi culture is that people of many gotras are in the same class: Ramchandra Jangra
16jjrp03- बेरी में आयोजित कार्यक्रम को संबो​धित करते राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा। स्रोत-आयो - फोटो : samvad
बेरी। भाजपा सरकार में कोई समाज कमजोर नहीं है। जो कमजोर हैं उनके साथ सरकार खड़ी है। प्रदेश के विकास और विस्तार में हर समाज के लोगों का विशेष योगदान है। प्रत्येक वर्ग का बीजेपी सरकार में गौरव बढ़ा है। प्रदेश सरकार ने 36 बिरादरी को जोड़ने के लिए हरियाणा एक हरियाणवी एक की प्रथा चलाई जो हर वर्ग का उत्थान करेगी।
विज्ञापन

यह बातें राज्यसभा सदस्य रामचंद्र जांगड़ा ने लखेरा समाज की तरफ से बेरी में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कही। बेरी स्थित मुख्य मंदिर के पास बुधवार को धर्मशाला निर्माण के लिए भूमि पूजन कार्यक्रम किया गया। सुबह हवन यज्ञ किया गया।
विज्ञापन

इसमें पूर्व चेयरमैन ब्लॉक समिति और बहल के पूर्व सरपंच साधु राम, हरियाणा लखेरा समाज के प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र सिंह अयालकी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। राज्यसभा सदस्य ने कहा कि हरियाणवी संस्कृति की यही पहचान है कि इसमें एक ही वर्ग में अनेक गोत्र के लोग हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने जय मां भीमेश्वरी देवी लखेरा समाज धर्मशाला समिति के 16 ट्रस्टी लोगों को सम्मानित किया। उन्होंने धर्मशाला निर्माण के लिए सांसद कोटे से 11 लाख रुपये देने की घोषणा की। साथ ही लखेरा समाज की उन्नति और उत्थान के लिए हर संभव प्रयास करने का आश्वासन दिया।

इस मौके पर प्रधान कमलेश राठौर, कैशियर मास्टर महेंद्र, महासचिव जयबीर सिंह, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र राठौर, गंगा भीष्म झाेजू, कुल्दीप चरखी दादरी, रामनिवास भिवानी, सुरेंद्र खरावड़, जगदीश बेरी, आनंद पंवार व वजीर मौजूद रहे।

16jjrp03- बेरी में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा। स्रोत-आयो

16jjrp03- बेरी में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा। स्रोत-आयो- फोटो : samvad

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed