{"_id":"696ea256922cdeeac3094a70","slug":"the-hospital-has-received-nqas-accreditation-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1005-120459-2026-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: अस्पताल को मिली एनक्वास की मान्यता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: अस्पताल को मिली एनक्वास की मान्यता
विज्ञापन
फोटो-61: बहादुरगढ़ का नागरिक अस्पताल। संवाद
बहादुरगढ़। नागरिक अस्पताल ने स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई है। भारत सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय के तहत संचालित तीन प्रमुख गुणवत्ता कार्यक्रमों में अस्पताल को प्रमाणन प्राप्त हुआ है।
सिविल सर्जन डॉ. मंजु कादियान ने बताया कि नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस स्टैंडर्ड (एनक्वास), लक्ष्य और मुस्कान के तहत गुणवत्ता प्रमाणन मिला है। राष्ट्रीय स्तर का मूल्यांकन 17 से 19 नवंबर 2025 के बीच किया गया था।
तीन सदस्य टीम ने एनक्वास में अस्पताल के 15 विभागों का मूल्यांकन किया जिसमें 89.05 प्रतिशत का स्कोर प्राप्त किया जबकि न्यूनतम 70 प्रतिशत अंक आवश्यक थे।
विज्ञापन
लक्ष्य कार्यक्रम में मातृ व नवजात देखभाल सेवाओं का मूल्यांकन किया गया। इसमें लेबर रूम ने 89.16 प्रतिशत व मैटरनिटी ऑपरेशन थिएटर ने 88.80 प्रतिशत से प्रमाणन हासिल किया।
मुस्कान कार्यक्रम में पीडियाट्रिक ओपीडी, पीडियाट्रिक वार्ड और विशेष नवजात देखभाल इकाई के मूल्यांकन में 88.99 प्रतिशत का स्कोर प्राप्त किया।