{"_id":"65a179ed022d20053f04da39","slug":"the-harshness-of-cold-dense-fog-after-several-days-vehicles-moving-slowly-jhjhar-news-c-200-1-bgh1002-4855-2024-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठंड का सितम : कई दिनों बाद छाया घना कोहरा, रेंगकर चले वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठंड का सितम : कई दिनों बाद छाया घना कोहरा, रेंगकर चले वाहन
Fri, 12 Jan 2024 11:12 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Fri, 12 Jan 2024 11:12 PM IST
विज्ञापन
बेरी से झज्जर सड़क मार्ग पर घने कोहरे में वाहनों की लाइट जला कर जाते हुए वहांन चालक।
बहादुरगढ़। ठंड और कोहरे की चादर ने लोगों को एक बार फिर परेशान कर दिया है। इससे जन-जीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। शुक्रवार को सुबह के समय कोहरा होने के कारण सड़कों पर वाहन लेकर निकलना किसी खतरे से कम नहीं रहा। दृश्यता बेहद कम रही। शहरी क्षेत्र में जहां दृश्यता 20 मीटर रही, वहीं हाइवे पर यह 10 से भी कम रही। ऐसे में वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा, वाहन रेंगकर चलते नजर आए। अधिकतम तापमान 18 डिग्री तो न्यूनतम 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
पिछले कई दिनों से कड़ाके की ठंड पड़ रही है, लेकिन कोहरा नहीं था। शुक्रवार को ठंड और कोहरा दोनों गहरा गए। सुबह के समय जब लोग सोकर बिस्तरों से उठे तो क्षेत्र कोहरे की आगोश में था। कोहरा इतना गहरा था कि 20 मीटर तक कुछ दिखाई नहीं दे रहा था। दोपहर 12 बजे के बाद कोहरा छटा और आसमान में सूर्यदेव चमके। लोगों ने हल्की धूप का आनंद लिया। धूप निकलने के बाद शहर के पार्कों में भी रौनक दिखाई दी। वहीं मिनी सचिवालय के बाहर पार्क में बैठकर लोगों ने धूप सेंकी। कड़ाके की ठंड में अलाव ही लोगों का सहारा बन रहे हैं। बाजारों में सुबह से शाम तक अलाव जलाकर सर्दी दूर भगाने का प्रयास किया जाता है। अगले दो दिन के लिए भी मौसम विभाग ने लोगों को अलर्ट किया है। मौसम विभाग ने शनिवार और रविवार को बहादुरगढ़ क्षेत्र में बहुत घना कोहरा छाए रहने का अंदेशा जताया है। घने कोहरे की वजह से लोगों को ड्राइविंग में बाहर निकलने में दिक्कतें आ रही हैं। इन दिनों कड़कड़ाती ठंड से जिंदगी भी ठिठुर गई है।