{"_id":"65f5f239d5cde469610485f4","slug":"the-group-left-for-salasar-dham-from-sarai-aurangabad-village-jhjhar-news-c-200-1-bgh1002-106229-2024-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: सराय औरंगाबाद गांव से सालासर धाम के निकला जत्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: सराय औरंगाबाद गांव से सालासर धाम के निकला जत्था
Sun, 17 Mar 2024 12:55 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Sun, 17 Mar 2024 12:55 AM IST
विज्ञापन
बहादुरगढ़। शनिवार को सराय औरंगाबाद गांव से श्रद्धालुओं का एक जत्था सालासर धाम के लिए निकला। भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष नवीन बंटी ने झंडी दिखाकर जत्थे को रवाना किया। नवीन बंटी का श्रद्धालुओं ने फूलमालाएं पहनाकर स्वागत किया। धार्मिक यात्रा के संयोजक मोनू भगत ने बताया कि यह धार्मिक यात्रा सराय औरंगाबाद गांव से शुरू होकर सालासर धाम तक जाएगी। नवीन बंटी ने कहा कि सालासर बालाजी महाराज बड़े दयालु हैं। सच्चे मन से पूजा अर्चना करने वाले भक्तों के सभी संकट को क्षण भर में दूर करके भक्तों के जीवन में अपार खुशियां भर देते हैं। संवाद
विज्ञापन