फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   The gang is cheating the farmers by telling the surveyor of the insurance company.

बीमा कंपनी का सर्वेयर बता किसानों से ठगी कर रहा गिरोह

Wed, 02 Sep 2020 01:45 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2020 01:45 AM IST
विज्ञापन
The gang is cheating the farmers by telling the surveyor of the insurance company.
बझज्जर। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत जिले में किसानों से पैसे लेकर मुआवजा दिलाने को लेकर एक गिरोह सक्रिय है। जिसकी शिकायत कृषि विभाग को मिली है। पिछले दिनों बारिश से जिले के अलग-अलग ब्लॉकों में विभिन्न फसलों में जलभराव के कारण फसलें खराब हुई हैं। जिन किसानों ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत अपनी फसलों का बीमा करवाया हुआ था। उन्होंने बारिश के कारण हुए जलभराव से उनकी फसलों में हुए नुकसान की जानकारी और मुआवजे लिए आवेदन कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के कार्यालय में किया था। जिसके चलते बीमा कंपनी ने शिकायतों के आधार पर किसानों की फसलों का सर्वे का कार्य शुरू कर दिया था। लेकिन विभागीय अधिकारियों का कहना है सर्वे के कार्य के आड़ में कुछ लोग कंपनी का सर्वेयर बताकर किसानों से मुआवजा दिलाने की एवज में पैसे लेकर फरार हो गया है। किसानों ने इसकी लिखित समस्या कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के कार्यालय में दी।
विज्ञापन

कृषि विभाग के अधिकारियों ने बताया कि किसानों ने उन्हें बताया कि जो व्यक्ति मुआवजा दिलाने के लिए पैसे लेकर गया है वह अकेला आया था। वह अपने आप को कंपनी का सर्वेयर बता रहा था। विभाग के उपनिदेशक डॉ. इंद्र सिंह का कहना है कि किसान की खराब हुई फसल के सत्यापन के लिए कृषि विभाग से एक अधिकारी, बीमा कंपनी एक अधिकारी और किसान की मौजूदगी में भौतिक सत्यापन किया जाता है। किसान को उसके नुकसान की जानकारी के लिए एक पत्र भी जारी किया जाता है कि उसकी कितनी फसल खराब हुई है।
विज्ञापन

किसानों की फसलों का भौतिक सत्यापन तभी मान्य होगा जब कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के कृषि अधिकारी, बीमा कंपनी के अधिकारी व किसान की मौजूदगी में होगी। वहीं किसान को उसकी फसल के नुकसान के लिए एक पत्र भी जारी किया जाता है। जिसमें उसकी फसल के नुकसान का आकलन होता है। किसानों की शिकायत पर जांच शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. इंद्र सिंह, उपनिदेशक, कृषि एवं किसान कल्याण विभाग झज्जर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed