{"_id":"6519d1cb03dcfc2f2f0ce6ab","slug":"the-forum-left-the-decision-to-the-public-the-officials-said-if-you-cooperate-then-be-ready-for-a-long-fight-jhjhar-news-c-195-1-nnl1001-4149-2023-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: बाजारा से भरी मंडी, दो दिन से खरीद ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: बाजारा से भरी मंडी, दो दिन से खरीद ठप
Mon, 02 Oct 2023 01:38 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Mon, 02 Oct 2023 01:38 AM IST
विज्ञापन
झज्जर। बाजारा की अधिक खरीद होने के कारण मंडी फुल हो गई है। इस कारण हैफेड एजेंसी की ओर से दो दिनों से न बाजरे की खरीद भी नहीं हो रही है।उठान भी कछुआ गति से किया जा रहा है। इसके चलते जिले की अनाज मंडियां बाजरे से पूरी तरह से भरी हुई हैं। किसानों का कहना है कि यदि उठान में तेजी नहीं आई तो उनकी परेशानी और बढ़ सकती है।
हैफेड एजेंसी के अधिकारियों ने बताया कि उठान के लिए गाड़ियां तो पर्याप्त हैं, लेकिन खाद के रैक लगे हुए है और किसानों के लिए खाद भी विभिन्न केंद्रों पर पहुंचाया जा रहा है। इसके चलते परेशानी हो रही है। उन्होंने बताया कि जल्द ही जरूरत के अनुसार गाड़ियां अनाज मंडियाें में भिजवा दी जाएगी और जल्द से जल्द उठान में तेजी लाई जाएगी। अनाज मंडियों में दो दिन से बाजरे की खरीद नहीं हो रही है, जिसके चलते काफी किसान निराशा घर लौट रहे हैं।
रविवार तक जिले की मंडियों में 9890 गेट पास काटे गए हैं और 30098 मीट्रिक टन बाजरे की आवक हुई है। इसके अलावा 2374 किसानों के बाजरे करीब 7701 मीट्रिक टन की खरीद भी एजेंसी की ओर से की गई है। खरीद केंद्रों पर अभी तक 2232 मिट्रिक टन बाजरे का उठान हुआ है। शनिवार को कोई खरीद नहीं की गई। अब तक 2203 जे फॉर्म भी काटे गए हैं। अधिकारियों ने बताया कि जैसे ही किसानों का बाजरा गोदाम में पहुंचेगा। उसी समय से किसानों के खाते में बाजरे की पेमेंट देने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। जिला खाद्य एवं पूर्ति नियंत्रक कुशलपाल ने बताया कि खरीद केंद्र बादली, बहादुरगढ़, बेरी, ढाकला, झज्जर, मातनहेल व पाटौदा में बाजरे की फसल खरीद की जा रही है।
विज्ञापन
मंडियों की अब तक स्थिति (स्थिति मीट्रिक टन में)
मंडी आवक कुल खरीद अब तक लिफ्टिंग
बादली 172 0000 0000
बहादुरगढ़ 39.6 27.45 0000
बेरी 1350.1 954.95 147.95
ढाकला 1900 109.30 0000
झज्जर 13770.38 3718 1432.20
मातनहेल 10442 2891.35 652.45