फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   The first wrestling match between Rohit and Arun ended in a draw.

Jhajjar-Bahadurgarh News: रोहित और अरुण के बीच हुई पहली कुश्ती, बराबरी पर छूटी

Tue, 30 Sep 2025 02:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Tue, 30 Sep 2025 02:42 AM IST
विज्ञापन
The first wrestling match between Rohit and Arun ended in a draw.
-फोटो 70 : विधायक राजेश जून का सम्मान करते आयोजक। विज्ञप्ति
बहादुरगढ़। गांव लौहारहेड़ी में शहीद भगत सिंह के जन्मदिवस पर गौरव पहलवान (भारत कुमार) व समस्त ग्रामवासियों के सहयोग से महिला एवं पुरुष वर्ग का पांचवां भारत केसरी कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया। दंगल में पहली कुश्ती रोहित मोर और अरुण पहलवान के बीच बराबर रही। दूसरी कुश्ती नवीन और विक्रांत के बीच हुई। इसमें नवीन ने जीत हासिल की। तीसरी कुश्ती हनी और अजय के बीच हुई। इसमें अजय विजयी रहे। सभी पहलवानों को नकद धनराशि और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


दंगल में विधायक राजेश जून ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की और पहलवानों का हाथ मिलाकर दंगल का शुभारंभ किया। जून का पगड़ी बांधकर सम्मान किया गया। विधायक ने आयोजन कमेटी को अपनी ओर से 31 हजार की राशि भेंट कर उत्साहवर्धन किया। जून ने कहा कि क्षेत्र के पहलवान राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतकर बहादुरगढ़ का नाम रोशन कर रहे हैं, जो गर्व की बात है। हरियाणा की नायब सरकार खिलाड़ियों को पदक के आधार पर नकद इनाम, सरकारी नौकरी और मान-सम्मान देने का कार्य कर रही है। बच्चों व युवाओं से आह्वान किया कि वे नशे से दूर रहकर खेलों को अपनाएं और शारीरिक व मानसिक रूप से फिट रहते हुए अपने भविष्य को संवारें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed