फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   The final farewell to martyr seedling native village, jhajjar news

पैतृक गांव में शहीद अंकुर को दी अंतिम विदाई

Wed, 01 Feb 2017 01:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला झज्जर
ब्यूरो/अमर उजाला झज्जर Updated Wed, 01 Feb 2017 01:20 AM IST
विज्ञापन
झज्जर।
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर के बांदीपुरा क्षेत्र के गुरेज सेक्टर में हुए हिमस्खलन के दौरान शहीद हुए झज्जर के गांव उखलचना (कोट) के जवान अंकुर शर्मा का अंतिम संस्कार मंगलवार को सैनिक सम्मान के साथ पैतृक गांव में हुआ।
गौरतलब है कि शहीद अंकुर के शव का गांव में पहुंचने के लिए पिछले 5 दिन से इंतजार किया जा रहा था लेेकिन मौसम खराब होने के कारण सेना का हैलिकॉप्टर गुरेज सेक्टर से उड़ान नहीं भर पा रहा था। मंगलवार को मौसम जैसे ठीक हुआ तो शहीद अंकुर का शव सेना के हैलिकॉप्टर द्वारा शाम करीब 5 बजे पुलिस लाइन झज्जर में लाया गया। जहां से पुलिस विभाग की एंबुलेंस में उनके पैतृक निवास उखलचना ले जाया गया। परिजनों और ग्रामीणों के द्वारा अंतिम दर्शन किए। शहीद अंकुर का शव जब गांव में पहुंचा तो हजारों लोगों की भीड़ वहां पर इकट्ठा हो चुकी थी। शहीद का पार्थिव शरीर गांव में पहुंचते ही जब तक सूरज चांद रहेगा, अंकुर तेरा नाम रहेगा, के नारे गूंजने लगे। सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा, सहकारिता राज्य मंत्री मनीष ग्रोवर, उपायुक्त रमेश चंद्र बिढ़ाण ने शहीद जवान अंकुर के पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। शहीद अंकुर के छोटू भाई रिंकू ने मुखाग्रि दी।  
विज्ञापन


शहीद की वीरता को सलाम
सहकारिता राज्य मंत्री मनीष ग्रोवर ने कहा कि देश की रक्षा में जुटा जवान किसी जाति, धर्म का नहीं बल्कि पूरे देश की अमूल्य धरोहर होता है। ऐसे में महान वीरों के तप को वे सलाम करते हैं जिनकी मुस्तैदी के कारण हम सुरक्षित हैं। उन्होंने कहा कि जवान अंकुर भी प्रतिकूल मौसम के बावजूद भी देश की रक्षा के लिए तैनात था और हिमस्खलन के कारण अपने प्राणों की आहुति उन्होंने दी है। उन्होंने पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की और कहा कि झज्जर जिला वीरों की भूमि है और देश की रक्षा में झज्जर जिले के जवानों की अतुलनीय भूमिका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


देश के लिए शहादत गर्व की बात: डीसी
उपायुक्त रमेश चंद्र बिढ़ाण ने जवान अंकुर के पिता श्रीभगवान सहित उनके परिजनों को ढांढ़स बंधाते हुए कहा कि यह गर्व की बात है कि उनके बेटे ने देश की रक्षा करते हुए बलिदान दिया है। उन्होंने कहा कि प्रशासन की ओर से पीड़ित परिवार को हर संभव सहयोग दिया जाएगा। मंगलवार को कोट गांव ने अंकुर की शहादत पर नम आंखों से अंतिम विदाई दी। सैनिक सम्मान के साथ जवान अंकुर को सलामी दी गई और हवाई फायर करने उपरांत शस्त्र झुका वीर जवान को नमन किया गया।     


ये रहे मौजूद
इस मौके पर सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा, राज्य मंत्री मनीष ग्रोवर, भाजपा जिला प्रधान बिजेंद्र दलाल, बादली के पूर्व विधायक नरेश शर्मा, एसडीएम बहादुरगढ़ मनीषा शर्मा, एसडीएम झज्जर प्रदीप कौशिक, डीडीपीओ विशाल कुमार, तहसीलदार झज्जर नेहा सहारण, भाजपा जिलाध्यक्ष  बिजेंद्र दलाल, जिप वाइस चेयरमैन योगेश सिलानी,  आनंद सागर, संत सुरहेती,  नायब तहसीलदार बादली अजय कुमार सहित अनेक गणमान्य  व्यक्ति मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed