फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   The felicitation ceremony will be held on 25th May

Jhajjar-Bahadurgarh News: अभिनंदन समारोह 25 मई को होगा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 21 May 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
The felicitation ceremony will be held on 25th May
बहादुरगढ़। वैश्य आर्य कन्या महाविद्यालय में 25 मई को अभिनंदन समारोह होगा। प्राचार्य डा. राजवंती शर्मा ने बताया कि इस समारोह का मुख्य उद्देश्य बहादुरगढ़ के स्कूलों में 12वीं कक्षा में शीर्ष स्थान पाने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित करके उन्हें उच्चतर शिक्षा प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित करना है।
विज्ञापन

कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं के उज्जवल भविष्य के लिए करियर काउंसलिंग भी की जाएगी ताकि युवा पीढ़ी अपनी क्षमता व रुचि के अनुसार भविष्य में सही संकाय चुनकर अपना, अपने परिवार व अपने क्षेत्र का गौरव बढ़ाएं। कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को भी महाविद्यालय उनके शिक्षा के क्षेत्र में सकारात्मक योगदान के लिए सम्मानित करेगा।
विज्ञापन

कार्यक्रम प्रभारी डा. शालू शर्मा ने बताया कि अभिनंदन समारोह में भाग लेने वाले प्रत्येक छात्रा को दाखिला फीस में 5 प्रतिशत की छूट दी जाएगी और महाविद्यालय सभी छात्राओं को सरकार के पोर्टल पर नि:शुल्क रजिस्ट्रेशन की सुविधा भी दे रहा है। कार्यक्रम प्रभारी डा. नेहा नैन ने कहा कि सम्मान के पात्र सभी छात्राओं व प्रधानाचार्यों को अपने साथ पाकर महाविद्यालय अति गौरवान्वित महसूस करेगा और युवा पीढ़ी को सही दिशा में आगे बढ़ाने का मार्ग दिखाकर समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी को तन्मयता से निभाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed