फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   The fate of 42 candidates will be sealed in EVM today

Jhajjar-Bahadurgarh News: ईवीएम में आज कैद हो जाएगा 42 प्रत्याशियों का भाग्य

Sat, 05 Oct 2024 04:21 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sat, 05 Oct 2024 04:21 AM IST
विज्ञापन
The fate of 42 candidates will be sealed in EVM today
04jjrp04- झज्जर। महाराजा अग्रसेन महिला कॉलेज में बनाया गया पिंक बूथ। स्त्रोत- प्रचार विभाग
झज्जर। पिछले लगभग एक माह से चल रही चुनावी शतरंज की बिसात बिछ चुकी है। सभी 42 प्रत्याशियों का भाग्य शनिवार को ईवीएम में कैद हो जाएगा।
विज्ञापन

जिले के 8 लाख 17 हजार 255 मतदाता मतदान के जरिये अपना विधायक चुनेंगे। इसमें 4 लाख 35 हजार 563 पुरुष और 3 लाख 81 हजार 679 महिला मतदाता हैं। बहादुरगढ़ विधानसभा क्षेत्र में 2 लाख 47 हजार 141 मतदाता, बेरी विधानसभा क्षेत्र में एक लाख 86 हजार 219, बादली विधानसभा क्षेत्र में एक लाख 90 हजार 224 और झज्जर विधानसभा क्षेत्र में एक लाख 93 हजार 671 मतदाता हैं। सुबह 7 बजे मतदान शुरू हो जाएगा, जो शाम 6 बजे तक चलेगा। इससे एक घंटा पहले 6 बजे मॉक पोल होगा। जिले में 10387 सर्विस वोटर भी हैं।

वहीं पोलिंग स्टेशन के 200 मीटर की सीमा के अंदर केवल मतदाता या फिर चुनाव ड्यूटी में तैनात कर्मचारी ही रहेंगे। इसके अलावा कोई व्यक्ति 200 मीटर की परिधि में नहीं रहेगा। 200 मीटर की सीमा निर्धारित करते हुए प्रत्येक पोलिंग स्टेशन पर लाल रंग से सीमा रेखा खींची गई है। नियमानुसार जिले में स्थापित नाकों पर पुलिस फोर्स के साथ एफएसटी व एसएसटी टीमें तलाशी अभियान चला रही हैं। इन नाकों पर वाहनों की तलाशी ली जा रही है। प्रशासन की तरफ से चुनाव को प्रभावित करने वाली वस्तुओं पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

जिला प्रशासन ने मतदान प्रक्रिया पर नजर रखने के लिए दो स्तरों पर कंट्रोल रूम स्थापित किए हैं। चारों विधानसभा क्षेत्रों में रिटर्निंग अधिकारी के स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित किए गए हैं। इसके अलावा जिला स्तर पर भी कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। दोनों स्तर पर मतदान प्रक्रिया पर प्रशासन की पैनी नजर रहेगी। जिलास्तर पर विशेष टीम पोलिंग प्रक्रिया की मॉनिटरिंग करेगी। पोलिंग बूथों पर व्हीलचेयर, पीने के लिए पानी, बैठने की सुविधा आदि की सुविधा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



ऐसे रहेंगे सुरक्षा के कड़े इंतजाम
मतदान को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। पुलिस की तरफ से प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में एक राजपत्रित अधिकारी को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। झज्जर का नोडल अधिकारी एसीपी गुलाब सिंह, बेरी का नोडल अधिकारी अनिल कुमार, बहादुरगढ़ का नोडल अधिकारी राजेंद्र सिंह व बादली का नोडल अधिकारी एसीपी शुभम सिंह को नियुक्त किया गया है। अन्य राजपत्रित अधिकारी अपने अधिकारी क्षेत्र में कानून व्यवस्था स्थिति संभालेंगे। सभी राजपत्रित अधिकारियों व प्रभारी थाना को एक-एक रिजर्व पुलिस बल दिया गया है। सभी जिलास्तर पर तीन जिला प्लाटून बनाई गई है। सभी रिजर्व पुलिस बल दंगा निरोधक उपकरणों से सुसज्जित रहेगा। मतदान केंद्राें पर हरियाणा पुलिस, होमगार्ड व एसपीओ के 2700 से ज्यादा जवान तैनात रहेंगे। इसके अतिरिक्त संवेदनशील मतदान केंद्राें पर अर्धसैनिक बलों व शस्त्र राज्य पुलिस के जवानों को भी तैनात किया गया है। मतदान वाले दिन थाना/चौकी का कार्य प्रभावित न हो, इसके लिए प्रत्येक थाना/चौकी में पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगा। चुनाव के समय झज्जर में अर्धसैनिक बलों की 12 कंपनियां भी तैनात की गई हैं। पुलिस ने 194 पैट्रोलिंग पार्टी बनाई है।

यह बनाए गए हैं विशेष बूथ
विधानसभा महिला बूथ दिव्यांग बूथ मॉडल बूथ यूथ बूथ
बेरी 91 153 101 115
झज्जर 88 76 60 81
बादली 27 11 80 94
बहादुरगढ़ 117 127 56 09

जिले में बूथ, क्रिटिकल बूथ व मतदाताओं की संख्या
विधानसभा बूथ संख्या क्रिटिकल बूथों की संख्या पुरुषों मतदाता महिला मतदाता ट्रांसजेंडर
बहादुरगढ़ 233 59 131090 116046 5
बेरी 186 43 100250 85964 5
बादली 198 34 101390 88833 1
झज्जर 190 18 102833 90836 2
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed