फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   The farmer had murdered the brother-in-law by his lover

प्रेमी से करवाई थी किसान ने देवर की हत्या

Tue, 06 Apr 2021 12:04 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 06 Apr 2021 12:04 AM IST
विज्ञापन
The farmer had murdered the brother-in-law by his lover
पुलिस गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : Bahadurgarh
बहादुरगढ़। पंजाब के किसान हाकम सिंह की हत्या का खुलासा हो गया है। हत्या का पर्चा दर्ज कराने वाली भाभी ने ही अपने प्रेमी के हाथों देवर का कत्ल कराया था। मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। सोमवार को अदालत में पेश करने के बाद दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया। इस बारे में सोमवार को थाना शहर पुलिस के केस में बारे में स्थिति स्पष्ट की है। आरोपियों की पहचान मोगा पंजाब के लोपो गांव निवासी कुलवंत और क मजीत बठिंडा के गांव पट्टी निवासी के रूप में हुई थी।
विज्ञापन

25 मार्च की देर शाम को सेक्टर-9 बाईपास स्थित नए बस अड्डे के पीछे खेतों में एक आंदोलनकारी किसान का शव मिला था। गला रेतकर हत्या की गई थी। कपड़ों में मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान करीब 61 वर्षीय हाकम सिंह निवासी बठिंडा के रूप में हुई थी। प्रारंभिक तौर पर हत्या के कारण और आरोपियों के बारे में स्थिति स्पष्ट नहीं थी। अगले दिन 26 मार्च को भाभी कर्मजीत ने आकर बयान दिए थे। तब हत्या का केस दर्ज हुआ था। पुलिस मामले में गंभीरता से जांच कर रही थी। जांच आगे बढ़ी तो शक की सूई हाकम की भाभी कर्मजीत पर ही जाकर टिकी। इस संबंध में पुलिस ने एक आरोपी मोगा पंजाब के निवासी कुलवंत को बहादुरगढ़ के रेलवे स्टेशन से काबू किया। पूछताछ में उसने वारदात कबूली। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल किया गया चाकू बरामद किया। इसके बाद आरोपी मृतक हाकम सिंह की भाभी कर्मजीत को बठिंडा पंजाब के पट्टी गांव से गिरफ्तार किया गया। सोमवार को पुलिस ने अदालत में पेश करने के बाद दोनों को जेल भेज दिया।
विज्ञापन

इस वजह से की गई हत्या
जानकारी के अनुसार कर्मजीत कौर की कुलवंत के साथ दोस्ती थी। दोनों के संबंधों के बारे में उसके देवर हाकम सिंह को पता चल गया था। यही वजह उसकी हत्या का कारण बन गई। कर्मजीत ने हाकम सिंह को रास्ते से हटाने की साजिश रचनी शुरू कर दी। इसके लिए उसने अपने प्रेमी कुलवंत को उकसाया, उस पर दबाव बनाया। हाकम किसान आंदोलन से लगातार जुड़ा हुआ था, लेकिन फिर वापस गांव चला गया। गत 25 मार्च को फिर से वह आंदोलन में आया। उसके साथ कुलवंत भी आया था। दोपहर को यहां आते ही कुलवंत ने हाकम सिंह को शराब पिलाई और मौका मिलते ही उसका गला रेत दिया। जब हाकम की हत्या हुई तो कर्मजीत ने ही बहादुरगढ़ आकर हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
हत्या के इस मामले में सीआईए, साइबर सहित कई टीमों ने जांच की थी। आरोपी कर्मजीत के कहने पर कुलवंत ने हाकम सिंह की हत्या की थी। दोनों आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए हैं। अदालत में पेश करने के बाद दोनों जेल भेज दिए गए हैं।
-विजय कुमार, इंस्पेक्टर, थाना शहर, बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed