फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   The family took the student injured after being beaten in a private school to a private hospital.

Jhajjar-Bahadurgarh News: निजी स्कूल में पिटाई से घायल छात्र को निजी अस्पताल ले गए परिजन

Sat, 08 Feb 2025 01:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sat, 08 Feb 2025 01:47 AM IST
विज्ञापन
The family took the student injured after being beaten in a private school to a private hospital.
फोटो 74: अस्पताल में उपराधीन छात्र अक्षय।मशीन।
बादली। बुपनियां गांव स्थित एमडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 11वीं के छात्र को पीटने का मामला गहरा गया है। छात्र अक्षय की अस्पताल में तबीयत बिगड़ गई और परिजन उसे इलाज के लिए निजी अस्पताल लेकर गए हैं।
विज्ञापन

वहीं, गांव में स्कूल प्रबंधक और छात्र के परिजनों के बीच बातचीत का दौर जारी है, लेकिन कोई फैसला नहीं हो सका है। दूसरी ओर पुलिस भी मामले पर नजर रखे हुए है। हालांकि, पुलिस के अनुसार अभी किसी प्रकार की शिकायत नहीं दी गई है। घायल छात्र के चाचा नरेश ने बताया कि उनका भतीजा गांव के एमडी स्कूल में पढ़ता है।
विज्ञापन

आरोप है कि किसी बात को लेकर स्कूल प्रबंधक धीरज लोहचब ने स्कूल में ही उसकी डंडे से पिटाई कर दी। छात्र के पैरों में चोट के निशान हैं, पेट में भी चोट लगी है। परिजनों ने छात्र को झज्जर के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया। शुक्रवार को छात्र की तबीयत खराब होने के बाद उसे निजी अस्पताल ले गए। नरेश ने बताया कि गांव में आपसी समझौते का दबाव बनाया जा रहा है, जबकि घायल अक्षय की तबीयत अभी ठीक नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूल प्रबंधक धीरज लोहचब का कहना है कि परिजनोंं के साथ बातचीत हो गई है और मामले में समझौता हो गया है। दूसरी ओर परिजनों ने किसी भी तरह का समझौता नहीं होने और न ही बातचीत करने की बात कही है। गांव में बड़े स्तर पर पंचायत करने की बात कही जा रही है, जिसमें कोई भी फैसला लिया जा सकता है। पुलिस थाना प्रभारी राकेश का कहना है कि मामले पर नजर है। अभी तक छात्र पक्ष की ओर से किसी भी तरह की कोई शिकायत नहीं दी गई है, लेकिन गांव के माहौल को देखते हुए गांव में पुलिस गश्त बढ़ाई गई है। शिकायत मिलते ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed