फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   The faces of the elderly lit up when they got increased pension.

Jhajjar-Bahadurgarh News: बढ़ी पेंशन मिली तो खिले बुजुर्गों के चेहरे

Tue, 20 Feb 2024 03:15 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Tue, 20 Feb 2024 03:15 AM IST
विज्ञापन
The faces of the elderly lit up when they got increased pension.
झज्जर। सरकार द्वारा मासिक पेंशन बढ़ोतरी इस माह से मिलनी शुरू हो गई है। पहले लोगों को 2750 रुपये मासिक पेंशन मिलती थी, लेकिन जनवरी माह की तीन हजार रुपये पेंशन खातों में डाल दी गई है। बुजुर्गों को जनवरी माह में मिलने वाली पेंशन तीन हजार रुपये बैंकों के माध्यम से जारी दी गई है। बुजुर्गों के चेहरे पर खुशी महसूस की गई।
विज्ञापन

बता दे कि यह महत्वपूर्ण सामाजिक सुरक्षा योजना है जो बुजुर्गों को समर्पित वृद्धावस्था पेंशन राज्य के बुजुर्गों को सुखद जीवन जीने का अवसर देता है। इससे पहले बुजुर्गों को 2750 रुपये वृद्धावस्था पेंशन मिलती थी। एक जनवरी से हरियाणा में बढ़ी हुई पेंशन देने का वादा किया था। जिले में एक लाख 26 हजार 114 लोग अलग-अलग प्रकार की पेंशन का लाभ ले रहे हैं। शहर निवासी बुजुर्ग सुमनलता, कांता, अनीता, सुनीता, प्रकाश, सतवीर सिंह, हरीश ने बताया कि जनवरी माह में बढ़ी हुई पेंशन खातों में आई है। पहले उनको 2750 रुपये मिलते थे, लेकिन इस माह से 3 हजार रुपये प्रति पेंशन मिलनी शुरू हो गई है। जिला समाज कल्याण अधिकारी वीरेंद्र सिंह ने बताया कि इस माह तीन हजार रुपये मासिक पेंशन खातों में विभाग की तरफ से डाली गई है।ी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed