फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   The faces of farmers blossomed due to drizzle in Badli area

बादली क्षेत्र में बूंदाबांदी से किसानों के चेहरे खिले

Thu, 30 Dec 2021 12:27 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 30 Dec 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
The faces of farmers blossomed due to drizzle in Badli area
बादली। क्षेत्र में बुधवार को हुई बूंदाबांदी से किसानों की चेहरे खिल गए हैं। भले ही बूंदाबांदी नाममात्र की हुई है, मगर इसे गेहूं, सरसों और गाजर की फसल के लिए लाभदायक माना जा रहा है। वैसे भी कुछ दिनों से ठंड से बढ़ने से सरसों की फसल अच्छी दिखाई दे रही है। किसानों को सरसों की अच्छी पैदावार होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

आजकल सरसों की फसलों में फूल खिले हैं तो गाजर निकालने का काम भी जोरों पर चल रहा है। गेहूं की पछेती फसल में किसान कोरवा लगाने लगे हैं। कृषि विभाग के अधिकारियों ने सरसों की फसल में बीमारियों की आशंका को देखते हुए किसानों को सलाह दी है। बादली कृषि सोसायटी पैक्स के अधीन 15 गांव हैं। इनमें 6500 एकड़ जमीन खेती के लिए है। इस बार करीब 1800 एकड़ जमीन में सरसों की फसल है। क्षेत्र में फिलहाल सरसों की फसल ठीक-ठाक है। कृषि अधिकारी सतीश मेहरा के अनुसार, अभी तक कहीं से भी फसलों में बीमारी की कोई जानकारी नहीं है। बरसात फूल व फलियों वाली फसल में सोने पर सुहागा है। वर्तमान में फसलें बिना किसी बीमारी के अच्छी दिखाई दे रही हैं। किसान सोमबीर, सुनील, दीपक, अनिल और अर्जुन के अनुसार, मौसम को देखते हुए सब कुछ ठीक-ठाक रहा तो फसलों से अच्छी पैदावार की उम्मीद है। उपमंडल में इस बार पूर्व की भांति किसानों ने ज्यादा मात्रा में गेहूं व गाजर की बिजाई कम की है, जबकि सरसों का रकबा 4 हजार एकड़ के करीब है।
विज्ञापन

कृषि विभाग के एसडीओ सुनील कौशिक ने किसानों का सलाह दी है कि पछेती फसल में प्रति एकड़ आधा बैग यूरिया का छिड़काव कर दें। सरसों में सफेद रतुआ बीमारी होने पर किसान मेनकोजेब नामक दवा का छिड़काव करें। किसान सात सौ एमएल दवा को लगभग ढाई सौ ग्राम पानी में मिला कर छिड़काव करें। इसके अलावा उन्होंने किसानों से कहा कि अगर किसी प्रकार की कोई परेशानी या बीमारी फसलों में दिखाई दे तो वे कृषि केंद्र के अधिकारियों से संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed