{"_id":"687164da352d3efd6f0da8dc","slug":"the-epicenter-of-the-earthquake-was-chharas-massa-pond-9-kilometers-away-from-rampura-bahadurgarh-news-c-195-1-nnl1001-123820-2025-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: रामपुरा से 9 किलोमीटर दूर छारा का मस्सा वाला तालाब रहा भूकंप का केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: रामपुरा से 9 किलोमीटर दूर छारा का मस्सा वाला तालाब रहा भूकंप का केंद्र
Sat, 12 Jul 2025 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Sat, 12 Jul 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
11jjrp24- भूकंप के झटके के बाद घरों से बाहर निकले यादव काॅलोनी में लोग। संवाद
झज्जर। जिले में भूकंप का झटका लगातार दूसरे दिन भी आया। शाम 7 बजकर 49 मिनट और 43 सेकेंड पर भूकंप का झटका महसूस किया गया। उसके कुछ सेकेंड में ही दूसरा हल्का झटका महसूस हुआ। शुक्रवार को आए भूकंप का केंद्र जिले का छारा गांव का मस्सा वाला तालाब रहा। इससे पहले वीरवार को भूकंप का केंद्र रामपुरा गांव था, जो छारा गांव से 9 किलोमीटर की दूरी पर है।
भूकंप का असर झज्जर से 100 से 150 किलोमीटर दूर तक महसूस किया गया है। यह पहली बार है जबकि लगातार दो दिन में तीन भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। वीरवार को भूकंप के एक के बाद एक दो झटके आए थे। प्रो. डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि दिल्ली एनसीआर में पांच फाल्ट लाइन हैं। इनमें महेंद्रगढ़-देहरादून, दिल्ली-मुरादाबाद, दिल्ली-सरगौधा रिज और दिल्ली-हरिद्वार रिज शामिल है। इन फाल्ट लाइन में ही जमीन की अंदरूनी प्लेट आपस में टकराती है। इस प्रकार के छोटे-छोटे भूकंप से बड़े पैमाने के भूकंप का अंदेशा नहीं रहता, क्योंकि इस तरह से छोटे भूकंप द्वार पृथ्वी की उर्जा रिलीज होती रहती है।
लोग निकले घरों व दुकानों से बाहर
भूकंप का झटका जैसे ही लोगों ने महसूस किया तो वह अपने घरों और दुकानों से बाहर निकल आए। शहर निवासी हरीश ने बताया कि वह अपनी दुकान पर बैठा हुआ था। इसी दौरान उसकी कुर्सी खिसकती हुई नजर आई। वह दुकान से तुरंत बाहर आ गया। वहीं शहर निवासी राकेश अरोड़ा ने बताया कि जिस समय भूकंप आया वह अपनी दुकान पर थे। लगातार दो दिन में तीन झटके आ चुके हैं, जो चिंता का विषय है।
विज्ञापन
यादव काॅलोनी निवासी विनोद देवी, सरोज, गुड्डी, कुसुम, शुभम, हैप्पी, नेहा ने बताया कि वह शाम को अपने घरों में थे। अचानक तेज भूकंप का झटका महसूस हुआ, जिससे वह घरों के बाहर निकल आए। बच्चों को भी घर से बाहर खुले में ले जाया गया। लगातार दो दिन से भूकंप के झटके आने से उनमें भय का माहौल है।
बहादुरगढ़ में दूसरे दिन शाम 7 बजकर 50 मिनट पर फिट महसूस किए गए भूकंप के झटके
बहादुरगढ़। वीरवार सुबह के बाद शुक्रवार शाम को भी बहादुरगढ़ में भूकंप के जोरदार झटके लोगों को महसूस हुए। शाम 7 बजकर 49 मिनट पर पहला झटका महसूस हुआ। इसके कुछ ही सेकेंड बाद फिर से धरती हिली। जब तक लोग कुछ समझ पाते, भूकंप का असर खत्म हो चुका था। भूकंप के झटके लगने के दौरान लोग घरों से बाहर भी निकले।
नई बस्ती निवासी सतीश वर्मा, राजेंद्र प्रसाद, कृष्ण कुमार, सुरेंद्र, नवीन सैनी ने बताया कि वीरवार के बाद शुक्रवार शाम को भी भूकंप के झटके आए हैं। एक के बाद एक दो झटके महसूस किए गए। जब वे अपने घर पर काम में जुटे थे तो उसी दौरान गड़गड़ाहट की आवाज के साथ धरती हिलती महसूस हुई। जब तक वह कुछ समझ पाते, हल्के से झटके के बाद दोबारा से जोरदार भूकंप का झटका लगा। वे तुरंत बाहर निकले तो कॉलोनी के अन्य लोग भी बाहर गली में जमा थे। भूकंप के झटके करीब 10 सेकंड तक महसूस हुए। अभी कहीं से कोई नुकसान की खबर नहीं है।