फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   The entrepreneurs had laid the sewer line, the administration uprooted it

Jhajjar-Bahadurgarh News: उद्यमियों ने बिछवाई थी सीवर लाइन, प्रशासन ने उखड़वाई

Tue, 04 Apr 2023 12:21 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Tue, 04 Apr 2023 12:21 AM IST
विज्ञापन
The entrepreneurs had laid the sewer line, the administration uprooted it

विज्ञापन
बहादुरगढ़। आधुनिक औद्योगिक क्षेत्र (एमआईई) पार्ट ए व बी के साथ लगते अवैध औद्योगिक क्षेत्र में बिछाई गई सीवर लाइन को उखाड़ दिया गया है। प्रशासन की तरफ से यह कार्रवाई की गई है। उद्यमियों से जब इस बारे में जानने की कोशिश की गई तो वे नहीं बता पाए कि यह सीवर लाइन किसने उखाड़ी है। बता दें कि उद्यमियों ने मिलकर एमआइई में सीवर लाइन बिछाने का ठेका ले रहे ठेकेदार से यह लाइन बिछवाई गई थी। एक महीना पहले 2 मार्च के अंक में अमर उजाला ने इस खबर को प्रकाशित किया था। इसके बाद प्रशासन ने इस पर कार्रवाई की।
आधुनिक औद्योगिक क्षेत्र के पार्ट ए व बी में करीब 450 मीटर यह सीवर लाइन अवैध तरीके से बिछाई गई थी। उद्यमी इस सीवर लाइन को हरियाणा राज्य औद्योगिक संरचना विकास निगम (एचएसआईआईडीसी) की सीवर लाइन में जोड़ना चाह रहे थे। इसी के तहत अमर उजाला ने यह खबर प्रकाशित की थी। इस खबर पर संज्ञान लेते हुए एसडीएम अनिल यादव ने खुद इस क्षेत्र का निरीक्षण किया था और इस सीवर लाइन को उखाडने की बात कही थी। तब से लेकर अब तक उद्यमी प्रशासनिक अधिकारियों से मिलकर इस सीवर लाइन को बिछी रहने की मांग कर रहे थे और इसे एचएसआईआईडीसी की मेन लाइन में जोडने की मांग कर रहे थे। तब से जद्दोजहद चल रही थी। अब प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए अवैध औद्योगिक क्षेत्र में अवैध रूप से ही बिछाई गई सीवर लाइन को उखाड़ दिया है।
विज्ञापन

उद्यमियों का कहना है कि उन्हें यह सीवर लाइन उखाड़ने से करीब 13 लाख रुपये का नुकसान हो गया है। उन्होंने बताया कि वे नगर परिषद को विकास शुल्क व अन्य टैक्स अदा कर रहे हैं, मगर उन्हें सुविधा कोई भी नहीं दी जा रही है। उन्होंने खुद से पैसे लगाकर सीवर लाइन बिछवाई थी, लेकिन प्रशासन ने उसे भी उखाड़ दिया। यह प्रशासन की हठधर्मिता है और वे इसकी शिकायत मुख्यमंत्री से करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

8 करोड़ से बिछाई जा रही सीवर लाइन और 2 करोड़ से बिछाई जाएगी पेयजल लाइन एचएसआईआईडीसी की ओर से करीब आठ करोड़ की लागत से एमआईई पार्ट ए व बी में सीवर लाइन बिछाने का काम किया जा रहा है। इसके अलावा यहां पर करीब दो करोड़ से पेयजल लाइन बिछाने का काम होगा। 26 करोड़ की लागत से सीसी की सड़कें बनाई जा रही हैं। कुछ उद्यमी इसी आड़ में अवैध औद्योगिक क्षेत्र में भी ये सुविधाएं चाह रहे थे, मगर प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए उनके मंसूबों पर पानी फेर दिया।

वर्जन...
जिस क्षेत्र में सीवर लाइन बिछाई गई थी, वह उनके क्षेत्र से बाहर है। हमने उस सीवर लाइन को अपनी लाइन में नहीं जोड़ा था। ऐसे में जिसने यह सीवर लाइन बिछाई थी, उसी ने ही उखाड़ी होगी। हमें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है।
- नवीन मलिक, प्रबंधक, एचएसआइआइडीसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed