{"_id":"69ce99394cef42c51f0e0f8b","slug":"the-education-department-has-issued-a-notice-regarding-heavy-school-bags-and-online-classes-following-the-conclusion-of-the-academic-session-bahadurgarh-news-c-195-1-nnl1001-133476-2026-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: सत्र समाप्त होने के बाद भारी बैग और ऑनलाइन क्लास पर शिक्षा विभाग ने दिया नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: सत्र समाप्त होने के बाद भारी बैग और ऑनलाइन क्लास पर शिक्षा विभाग ने दिया नोटिस
Fri, 03 Apr 2026 03:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Fri, 03 Apr 2026 03:58 AM IST
विज्ञापन
झज्जर। अगस्त-सितंबर 2025 में की गई शिकायत पर शिक्षा विभाग ने कार्रवाई करते हुए बहादुरगढ़ के बाल भारती स्कूल को नोटिस जारी कर दिया है। यहां शिक्षा विभाग को स्कूल में भारी भरकम बैग व ऑनलाइन क्लास संबंधी शिकायत दी थी। अब स्कूल ने भारी बैग को कम करने के साथ ऑनलाइन कक्षाएं भी बंद कर दी हैं।
जुवेनाइल एंड सेंटर सोसायटी के जिला प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर राकेश तिवारी ने राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग को बहादुरगढ़ के बाल भारती स्कूल में प्राथमिक कक्षाओं के विद्यार्थियों पर अत्यधिक शैक्षणिक बोझ एवं अवकाश के दिनों में लंबी ऑनलाइन कक्षाएं संचालन करने की शिकायत 18 सितंबर 2025 को दी थी।
संस्था को यह शिकायत अभिभावकों ने अगस्त 2025 में की थी। इसके बाद शिकायत शिक्षा विभाग के पास आई जिसमें खंड शिक्षा अधिकारी बहादुरगढ़ की तरफ से जांच की गई। जांच में गठित कमेटी ने पाया गया कि छात्रों के हित के लिए स्कूल बैग का वजन हरियाणा शिक्षा नीति और सीबीएसई के मानकों के अनुरूप नहीं होना पाया गया।
विज्ञापन
पहली कक्षा के कमरे प्रथम तल पर पाए गए और अवकाश के दिनों में ऑनलाइन कक्षाएं संचालित की गई थी। बीईओ बहादुरगढ़ की तरफ से स्कूल प्राचार्य को निर्देश दिए गए कि छात्रों के हितों को देखते हुए हरियाणा शिक्षा नियमावली एवं सीबीएसई के नवीनतम नियमों के अनुरूप तुरंत प्रभाव से कर्रवाई की जाए अन्यथा कार्रवाई के लिए जिम्मेदार होंगे।
शिकायत मिली थी जिस पर जांच की गई। जांच में बैग का वजन ज्यादा मिला था और ऑनलाइन कक्षाएं अवकाश के दिनों में संचालित मिलने के आरोप सही मिले। स्कूल को नोटिस देकर चेतावनी दी गई है कि भविष्य में ऐसा नहीं करें।
- शेर सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी, बहादुरगढ़