फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   The dream of cheap gold will be fulfilled in the festive season

Jhajjar-Bahadurgarh News: त्योहारी सीजन में सस्ते सोने का सपना होगा पूरा

Tue, 10 Sep 2024 05:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Tue, 10 Sep 2024 05:20 AM IST
विज्ञापन
The dream of cheap gold will be fulfilled in the festive season
बहादुरगढ़। केंद्र सरकार ने 9 कैरेट सोने को हॉलमार्किंग श्रेणी में शामिल कर लिया है। इससे आगामी त्योहारी सीजन में ग्राहकोंं को सोना और आभूषण सस्ती दरों पर मिल सकेगा। केंद्र सरकार के फैसले से स्वर्णकार संघ काफी उत्साहित है। उनका कहना है इससे अधिक से अधिक ग्राहक सोना खरीद सकेंगे। त्योहारी सीजन में इससे ग्राहक, निवेशक और व्यापारी तीनों को फायदा होगा।
विज्ञापन

महंगाई के चलते 22 कैरेट सोना खरीदना हर किसी के लिए संभव नहीं है। हाल ही में केंद्र सरकार की नई हॉलमार्किंग नीति आई है। इसमें 9 कैरेट सोने को हॉलमार्किंग श्रेणी में शामिल किया गया है। इससे आगामी त्योहारी सीजन में ग्राहकों की गुणवत्ता की चिंता दूर हो जाएगी।
विज्ञापन

28,285 रुपये में मिलेगा 9 कैरेट सोना
हरियाणा स्वर्णकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष पवन वर्मा ने बताया है कि 9 कैरेट का हॉलमार्किंग सोना 28,285 रुपये प्रति तोले में मिलेगा। बताया कि वर्तमान में 24 कैरेट सोने का मूल्य 74,270 रुपये, 22 कैरेट का 70,000 रुपये और 14 कैरेट के दाम 44,000 रुपये प्रति तोला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों की विश्वसनीयता नहीं होगी प्रभावित: पवन

पवन वर्मा ने कहा है कि बुलियन यानी पक्के सोने पर भी अब हॉलमार्किंग होगी। 9 कैरेट सोना हॉल मार्किंग श्रेणी में आ जाएगा। अभी तक सोने से बनी अन्य वस्तुओं पर 14 कैरेट, 18 कैरेट, 20 कैरेट और 22 कैरेट की हॉल मार्किंग की जा रही थी। प्राइवेट रिफाइनरी से आने वाले सोने को लेकर लोगों की विश्वसनीयता प्रभावित थी, क्योंकि इस पर हॉल मार्किंग नहीं होती थी। सरकार का निर्णय काफी बेहतर और आम लोगों के लिए लाभदायक है।
क्या बोलीं महिलाएं
-इस बार त्योहारी सीजन में 9 कैरेट के आभूषण खरीदेंगे। सरकार ने सही निर्णय लिया है। इस कैरेट के भी आभूषण मिलने चाहिए। यदि 9 कैरेट के आभूषण आ गए तो वह सस्ते होंगे।


-सुनीता, बहादुरगढ़
................

-9 कैरेट के आभूषण आने के बाद आर्टिफिशियिल ज्वेलरी की रेंज में असली सोने के आभूषण उपलब्ध होंगे। 22 कैरेट के सोने के आभूषण महंगे हैं। छोटी लागत में अलग-अलग डिजाइन के आभूषण खरीद सकेंगे।
-राखी, बुटीक संचालक

-फोटो 51 : सुनीता
-फोटो 52 : राखी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed