{"_id":"68fe7e89fcf84409ae080701","slug":"the-dream-of-a-prosperous-india-will-come-true-through-the-upliftment-of-the-person-standing-in-the-last-row-bahadurgarh-news-c-197-1-snp1003-144287-2025-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के उत्थान से होगा समृद्ध भारत का सपना साकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के उत्थान से होगा समृद्ध भारत का सपना साकार
Mon, 27 Oct 2025 01:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Mon, 27 Oct 2025 01:33 AM IST
विज्ञापन
फोटो 22: सोनीपत के गन्नौर स्थित शिव मंदिर में प्रबुद्धजन सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री के मन
गन्नौर। सहकारिता, कारागार, निर्वाचन, विरासत एवं पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री के विकसित भारत संकल्प में स्वदेशी अभियान व आत्मनिर्भरता मूल मंत्र साबित होगी। आज प्रत्येक भारतीय का दायित्व है कि वह बाजार में स्वदेशी उत्पादों खरीदे और अपनी दिनचर्या में शामिल करते हुए समृद्ध भारत के सपने को साकार करने में अपना योगदान दे। प्रबुद्धजन समाज को दिशा दिखाते हैं, ऐसे में उन्हें स्वदेशी अनुकूल विचारों को जन-जन तक पहुंचाना चाहिए।
सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा गन्नौर के वार्ड नंबर 11 स्थित शिव मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम सुनने के उपरांत प्रबुद्धजन सम्मेलन को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने 11 वर्षों में आमजन का भरोसा जीता है। स्वदेशी का विचार हमारी स्वतंत्रता का आधार रहा है।
आज जरूरत है कि हर नागरिक आत्मनिर्भर भारत के संकल्प में अपनी भूमिका निभाए। इस अवसर पर विधायक देवेंद्र कादियान, कार्यक्रम संयोजक एवं वरिष्ठ भाजपा नेता देवेंद्र कौशिक, माईराम कौशिक, जिला अध्यक्ष अशोक भारद्वाज, आजाद नेहरा, नपा अध्यक्ष अरुण त्यागी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
अपने विवेक से सरकार चला रहे मुख्यमंत्री
मंत्री डाॅ. अरविंद शर्मा ने दावा किया है कि बिहार में एक बार फिर नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता विकास कार्यों से संतुष्ट है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश प्रगति के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है। सुपर सीएम के सवाल पर शर्मा ने कहा कि हरियाणा में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी अपने विवेक से सरकार चला रहे हैं और सभी मंत्रियों व विधायकों की सलाह से निर्णय ले रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह के खिलाफ चार्जशीट दाखिल करने में सरकार का कोई द्वेष नहीं है।