फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   The drains are clogged with filth; sanitation workers haven't come for six months.

Jhajjar-Bahadurgarh News: नालियों में अटी पड़ी गंदगी, छह महीने से नहीं आ रहे सफाई कर्मचारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jan 2026 03:03 AM IST
विज्ञापन
The drains are clogged with filth; sanitation workers haven't come for six months.
19jjrp15- मुंडाहेड़ा गांव की नालियों में जमा गंदगी। स्रोत-ग्रामीण
साल्हावास। गांव मुंडाहेडा में सफाई कर्मचारियों के नियमित सफाई न करने से गंदगी का अंबार लगा है। ग्रामीणों का आरोप है कि कर्मचारी छह महीने से नहीं आ रहे हैं। बदराणा धर्मशाला के पास भी नालियां अटी पड़ी हैं। कूड़े के जगह-जगह ढेर लगे हैं। इसका खामियाजा ग्रामीणों को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन

पंच हंसराज, देवीलाल, रामकिशन का आरोप है कि गंदगी के कारण बीमारियों के फैलने की आशंका है जिससे भय के साय में जी रहे हैं। गंदगी से परेशान ग्रामीण कई बार सरपंच से भी शिकायत कर चुके हैं लेकिन सफाई कर्मचारी उनकी बात को भी गंभीरता से नहीं ले रहे।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत मुंडाहेडा में प्रधानमंत्री का स्वच्छ भारत मिशन अभियान केवल फाइलों में ही दब कर रह गया है। शिकायत करने पर तीन-चार दिन सफाई कर्मचारी आते हैं। ग्रामीणों में अधिकारियों के प्रति आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीणों ने गांव ने सफाई व्यवस्था सुचारू रूप से करवाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं सरपंच सतबीर सिंह का कहना है कि लोग अपने पशुओं का गोबर, कूड़ा भी गलियों में डाल देते हैं। सर्दी ज्यादा होने के कारण प्रतिदिन कूड़ा उठान कई बार नहीं हो पाता है। सफाई करवा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed