फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   The drains are clean, yet the water is filled

Jhajjar-Bahadurgarh News: नाले साफ, फिर भी भर गया पानी

Sun, 16 Jul 2023 01:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sun, 16 Jul 2023 01:08 AM IST
विज्ञापन
The drains are clean, yet the water is filled
शहर की सड़कों पर भरे पानी के बीच से निकलकर जाते बाइक सवार। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


झज्जर। दस मिनट की बारिश ने शनिवार को प्रशासन के नालों की सफाई के दावों की पोल खोलकर रख दी। इससे आमजन को भारी परेशानी उठानी पड़ी। हालांकि कई दिनों के बाद हुई बारिश से लोगों को राहत भी मिली है।

उधर, प्रशासनिक स्तर पर अधिकारियों का कहना है कि बारिश के मौसम को ध्यान में रखते हुए सभी नालों की सफाई करा दी गई है और अब बारिश का पानी कहीं भी नहीं भरेगा। शाम करीब साढे़ चार बजे आई बारिश के रुकने के बाद भी शहर के चौक- चौराहों के मार्गों पर भर गया। इससे लोगों को काफी समय तक पानी के उतरने का इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन


शहर का आंबेडकर चौक, बर्फखाना रोड्, बीकानेर चौक, सिलानी गेट क्षेत्र, बस स्टैंड रोड, टाउन हॉल के सामने वाला रोड, मंडी मोहल्ला, मातागेट क्षेत्र, मोहल्ला घोसियान सहित कई ऐसे क्षेत्र हैं जहां बारिश का पानी घंटों भरा रहा। कई जगह पर घरों और दुकानों में पानी भर गया। दुकानदारों और लोगों को बाल्टियों से अपनी दुकानों और घरों से पानी निकालना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बारिश के कारण शहर में कई जगह सीवर ओवरफ्लो हो गए। मामले में नगर परिषद प्रबंधन से जब बातचीत की गई तो जवाब यही मिला कि समय रहते शहर के सभी नालों की सफाई की जा चुकी है। उन्होंने बताया कि बारिश तेज थी, इसलिए पानी निकलने में थोड़ा-बहुत समय तो लग ही जाता है। उधर, बारिश के कारण किसानों के चेहरे खिले रहे। किसानों ने बताया कि ज्वार बाजरा, कपास व धान की फसल के लिए वरदान साबित हुई है।
साल्हावास क्षेत्र में दो दिनों से रुक-रुक कर हो रही बारिश

साल्हावास। साल्हावास क्षेत्र पिछले दो दिनों से मौसम परिवर्तनशील रहा। शुक्रवार को शाम लगभग एक घंटे बारिश हुई तो वहीं शनिवार को करीब चार घंटे के अंदर चार बार बदरा बरसे। रुक-रुककर हुई बारिश से गांवों में कीचड़ की स्थिति बनी रही। गलियों में फैले कीचड़ के कारण राहगीरों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। थोड़ी बहुत धूप खिलने के बाद जब पानी सूखता है तब तक दोबारा बारिश होकर फिर वही स्थिति बनती दिखाई दे रही है। ग्रामीण क्षेत्र में लोग गलियों में फैले कीचड़ के कारण घरों से बाहर निकलने से भी बच रहे हैं। हालांकि लोगों का बारिश होने से उमस से राहत मिली है। पिछले दो दिनों से हो रही बारिश के चलते अधिकतम व न्यूनतम तापमान में गिरावट आई है। क्षेत्र में शुक्रवार को दोपहर तक मौसम साफ रहा। दोपहर बाद कई भागों में बूंदाबांदी हुई और आसमान में बादल छाए रहे। संवाद

एक डिग्री सेल्सियस लुढ़का तापमान

साल्हावास। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 34 व न्यूनतम 27 दर्ज किया गया जबकि वीरवार को क्षेत्र का अधिकतम तापमान 35 और न्यूनतम 27 रहा। शुक्रवार को हवा की गति 10 किलोमीटर प्रति घंटा रही तथा हवा में 76 प्रतिशत नमी दिखने को मिली। रविवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। बारिश से पहले पूर्वी हवाओं का दबाव बना रहा। बारिश होने के बाद गर्म हवाओं से पूरी तरह से राहत मिल गई है। इससे पहले धूप खिलने पर उमस भरी गर्मी ने लोगों को परेशान किया। बारिश के बाद खरीफ की फसलों में विशेष फायदा पहुंच रहा है। वंचित रहे किसान अब भी बाजरा व ग्वार की बिजाई कर सकते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed