फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   The disunity within Hindu society is the weakness of the Hindus: Subhramdas Maharaj

हिन्दू समाज का बिखराव ही हिन्दुओं की कमजोरी : सुभ्रामदास महाराज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 09 Feb 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
The disunity within Hindu society is the weakness of the Hindus: Subhramdas Maharaj
08jjrp17- छुछकवास में आयोजित हिंदू सम्मेलन में मौजूद लोग। स्रोत-आरएसएस
झज्जर। छुछकवास गांव में रविवार को हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया गया। मुख्यवक्ता जिला बौद्धिक प्रमुख अजेंद्र रहे जबकि श्रीमहंत सुभ्रामदास महाराज मुख्यातिथि रहे। मुख्यातिथि श्रीमहंत सुभ्रामदास महाराज ने कहा कि हिन्दू समाज का बिखराव ही हिन्दुओं की कमजोरी का कारण बना है।
विज्ञापन

मुख्य वक्ता अजेंद्र ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पंच परिवर्तन के मूल मंत्र से समाज परिवर्तन संभव है। समाज के लोग ही समाज के लिए कार्य करें, यहीं संघ की मूल धारणा है। उन्होंने पंच परिवर्तन के महत्व और समाज में उसकी आवश्यकता की जानकारी दी।
विज्ञापन

उन्होंने आत्मनिर्भर भारत के सपने को साकार करने और युवाओं के लिए रोजगार के लाखों अवसर पैदा करने के लिए स्वदेशी वस्तुओं को स्वीकारने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि हम अधिकारों की बात करते हैं लेकिन जो कर्तव्य समाज व राष्ट्र के प्रति हमारे हैं, उन्हें भी हम अपने जीवन में धारण करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बढ़ती पर्यावरण प्रदूषण की समस्या पर भी चिंता जताई और कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए हमें न केवल पौधरोपण अधिक से अधिक करना होगा बल्कि पर्यावरण संरक्षण के लिए अनेक छोटे-छोटे कार्य हम कर सकते हैं। कार्यक्रम कह अध्यक्षता रमेश आर्य ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed