फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   The district received hailstorm, wheat and mustard crops with 26.8 mm rainfall

जिले में 26.8 एमएम बारिश के साथ हुई ओलावृष्टि, गेहूं और सरसों की फसलें बिछी

Sat, 07 Mar 2020 01:18 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 07 Mar 2020 01:18 AM IST
विज्ञापन
The district received hailstorm, wheat and mustard crops with 26.8 mm rainfall
The district received hailstorm, wheat and mustard crops with 26.8 mm rainfall - फोटो : Jhjhar
तीन दिन से मौसम आए बदलाव के बाद रुक-रुक कर बारिश का दौर जारी है। शुक्रवार की दोपहर बाद हुई बारिश के साथ बहादुरगढ़ क्षेत्र के कई गांवों में ओलावृष्टि भी हुई है। इससे किसानों की फसलों को नुकसान हुआ है। वहीं शहर में सड़कों और गलियों में पानी भरने के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। इस दौरान 24 घंटे में जिले में शुक्रवार की शाम तक 26.8 एमएम बारिश दर्ज की गई है। जबकि रुक-रुक कर बूंदाबांदी का दौर जारी है। बारिश से सरसों की अगेती फसल को नुकसान होने की संभावना है। वही बारिश के दौरान चली तेज हवाओं के कारण गेहूं की फसल खेतों बिछ गई। वहीं बहादुरगढ़ क्षेत्र के शाहपुर, बुपनियां, देशलपुर, जरदगपुर आदि गांवों में ओलावृष्टि हुई है।
विज्ञापन

बारिश से कच्ची ईंटें हुई खराब
सर्दी के मौसम में पिछले कई माह से एनजीटी के आदेशों के कारण ईंट भट्ठे बंद पड़े थे। कुछ समय से अब ईंट भट्ठे शुरू हुए थे। अब बारिश के कारण भट्ठा उद्योग को काफी नुकसान हुआ है। ईंट भट्ठों के पसार में बनी कच्ची ईंटे बारिश के कारण खराब हो गई हैं। वही पसारों में पानी भर जाने के कारण अभी एक सप्ताह तक काम सुचारु रूप से नहीं चल पाएगा। इससे हजारों की संख्या में ईंट भट्ठों पर काम करने मजदूरों को भी खाली बैठने पर मजबूर होना पड़ेगा। वहीं आम जन को भी ईंटें मंहगी होने से भवन निर्माण में परेशानी आएगी।
विज्ञापन

आज बादल छाने की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को बादल छाए रहने की संभावना है। इससे अधिकतम तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने के साथ अधिकतम तापमान 22 डिग्री व न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। वहीं रविवार व सोमवार को मौसम साफ रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिन किसानों की फसलों को नुकसान हुआ है। उनकी शिकायत मिलने पर जांच की जाएगी। फिलहाल कहीं से भी ज्यादा नुकसान की कोई रिपोर्ट नहीं आई है।
डॉ. इंद्र सिंह, डीडीए, कृषि एवं किसान कल्याण विभाग, झज्जर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed