Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   The dead body of a youth found near Silana village on Rewari Road

रेवाड़ी रोड पर सिलाना गांव के पास मिला युवक का अधजला शव

Sun, 20 Dec 2020 12:35 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 20 Dec 2020 12:35 AM IST
विज्ञापन
The dead body of a youth found near Silana village on Rewari Road
झज्जर। राष्ट्रीय राजमार्ग-71 पर गांव सिलाना के पास सड़क किनारे शनिवार सुबह एक युवक का अधजला शव मिला। ऐसा प्रतीत होता है कि युवक की हत्या कर टायर डाल शव को जलाने का प्रयास किया गया। जब गांव के लोग सुबह घूमने के लिए गए तो गाड़ियों के टायरों पर शव को जलते देखा। शव को जलता देख ग्रामीणों ने गांव के सरपंच को मामले की जानकारी दी। उन्होंने घटना की सूचना झज्जर पुलिस को दी।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची तो जले हुए टायरों से धुआं उठ रहा था। पुलिस का मानना है कि शव को अलसुबह ही आग लगाई गई थी। शव की फिलहाल पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम व पहचान के लिए सामान्य अस्पताल में रखवा दिया है। पुलिस ने अन्य पुलिस थानों में भी मामले की जानकारी दे दी है। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

हाथ पर लिखा है पीपी
पुलिस को शनिवार सुबह करीब 9.30 बजे सूचना मिली कि एक अज्ञात युवक का शव झज्जर से रेवाड़ी रोड पर विजय भट्ठा के सामने सड़क के साथ गड्ढों में जल रहा है। शव अर्धनग्न अवस्था में आधा जला हुआ है। उसके बाएं हाथ पर पीपी गुदा हुआ है। पुलिस ने गांव के सरपंच सूरजमल उर्फ नाम पुत्र बनी सिंह निवासी सिलाना की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहचान के लिए 72 घंटे तक रखा जाएगा शव
पुलिस ने शव की पहचान के लिए उसे 72 घंटे तक सामान्य अस्पताल के शवगृह में रखा है। पुलिस के अनुसार मृतक की उम्र करीब 25 साल आंकी गई है। शव की पहचान के लिए जिले के अलावा साथ लगते अन्य जिलों के पुलिस थानों में भी सूचना दी गई है।

सिलाना गांव के पास गाड़ी के टायरों पर डालकर शव को जलाया गया है। हत्या आरोपियों ने शव को साक्ष्य मिटाने के लिए जलाया है। अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। हर पहलू को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच की जा रही है।
- राजेश कुमार, पुलिस थाना प्रभारी, सदर झज्जर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed