{"_id":"585ec6cb4f1c1b2e4ee3bd9b","slug":"the-course-will-take-out-the-electric-meter-at-least-two-bhadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेशक बिजली कम दो पर मीटर बाहर नहीं लगने देंगे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेशक बिजली कम दो पर मीटर बाहर नहीं लगने देंगे
ब्यूरो/अमर उजाला बहादुरगढ़
Updated Sun, 25 Dec 2016 12:34 AM IST
विज्ञापन
बहादुरगढ़।
बिजली के मीटर घरों से बाहर लगाने को लेकर शनिवार को गांव सांखोल में विवाद हो गया। मीटर बाहर न लगवाने को लेकर ग्रामीण अधिकारियों के समक्ष अड़ गए। ग्रामीणों ने कहा कि बेशक बिजली की सप्लाई कम कर दो, मगर वे घर से बाहर मीटर नहीं लगवाएंगे। मामले को शांत करने में पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा। बिजली कर्मचारी भी बैरंग लौट गए।
शहर में बिजली के मीटर घर से बाहर लगाने का कार्य अंतिम चरण में चल रहा है। शनिवार को बिजली कर्मचारी सिटी-1 के अंतर्गत आने वाले गांव सांखोल में गए हुए थे। दोपहर को बिजली कर्मियों ने काम शुरू किया ही था कि ग्रामीणों ने विरोध शुरू कर दिया। महिलाएं कर्मचारियों के समक्ष अड़ गई। देखते ही देखते काफी संख्या में ग्रामीण इकट्ठे हो गए। विरोध बढ़ता देखकर कर्मचारियों ने काम रोक दिया। दोनों पक्षों के बीच काफी बहस हुई। गरमागरमी के बीच पुलिस को सूचना दे दी गई। पुलिस ने ग्रामीणों को शांत कराने का प्रयास किया। मगर ग्रामीण मीटर बाहर न लगवाने की बात पर अडिग रहे। मामला तो शांत हुआ, मगर काम शुरू नहीं हो पाया। कर्मचारी बिना काम किए ही वापस लौट गए। बताते हैं कि अब सोमवार को गांव में मीटर शिफ्ट करने का काम शुरू होगा।
मीटर नहीं लगने देंगे बाहर
विवाद के बाद गांव की छोटी चौपाल के पास लोग इकट्ठे हुए। सरपंच हुकम सिंह, ब्लाक समिति सदस्य दिनेश राठी, मैंबर मंजीत, बलिंदर, प्रदीप, जगबीर, मंजीत राठी सहित गांव के वीरेंद्र, जितेंद्र, आनंद, गजे सिंह, सूबे सिंह, ओमबीर, सुंदर राठी, नरसी भगत और राजू आदि लोग चौपाल के पास मौजूद थे। ग्रामीणों के मुताबिक, वे घरों से बाहर मीटर नहीं लगवाना चाहते। मगर बिजली कर्मचारी जबरदस्ती कर रहे हैं। इसी मामले में बिजली अधिकारियों ने बीते दिनों गांव के एक युवक के खिलाफ केस दर्ज भी करा दिया था। उक्त युवक भगत सिंह ने मीटर बाहर न लगाने का विरोध किया था। ग्रामीणों ने बताया कि बिजली कर्मचारी उन पर दबाव बना रहे हैं। कहते हैं कि मीटर बाहर लगवा लो, वो अपनी शिकायत वापस ले लेंगे। ग्रामीणों ने कहा कि मीटर बाहर लगने के बाद यदि मीटरों को नुकसान होता है तो इसका खामियाजा कौन भुगतेगा। शहरी क्षेत्र में कई बार ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं। बाद में लोग पुन: मीटर लगवाने के लिए चक्कर काटते रहते हैं। वह इस झंझट में पडना नहीं चाहते। बेशक गांव में बिजली की सप्लाई कम की जाए, मगर वे किसी भी हालत में बिजली के मीटर घर से बाहर नहीं लगने देंगे।