फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   the construction of the road stuck in the matter of approval

मंजूरी के चक्कर में अटका सड़क का निर्माण

Fri, 12 Nov 2021 11:48 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 12 Nov 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
the construction of the road stuck in the matter of approval
छारा चुंगी के पास टूटी पड़ी संडक पर भरा पानी। संवाद - फोटो : Jhjhar
झज्जर। बेेरी गेट से महाराजा अग्रसेन चौक तक कुछ वर्ष पहले सीवरेज पाइप लाइन दबाने के बाद धंसी लोगों के लिए मुसीबत बनी हुई है। स्थिति यह है कि सड़क न बनने के कारण पानी सड़क जगह-जगह पानी जमा हो गया है। जिसके चलते लोगों का निकलना दूभर हो गया है। वाहन चालकों को जहां अपने वाहन पानी में फंसने का डर सताने लगता है। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों की ओर से इसके निर्माण के लिए एस्टीमेट भी मुख्यालय को भेजा जा चुका है, लेकिन सरकार की तरफ से इसे मंजूरी नहीं मिली है।
विज्ञापन

कई दफा हादसे होने के चलते स्थानीय निवासी विभागीय अधिकारियों को मिल चुके हैं, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। जिसके चलते लोगों में रोष बना हुआ है। बारिश का मौसम शुरू होते ही सड़क ने तालाब का रूप धारण कर लेती है। जिसके कारण आसपास के क्षेत्र के लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। बारिश के बाद सड़कों की हालत बदहाल होती जा रही है, जिससे लोगों की परेशानी बढ़ती जा रही है। जिले में हर तरफ सड़कों में गड्ढे ही गड्ढे दिखाई दे रहे हैं। सड़कों में बने गड्ढों को ठीक करने के लिए पीडब्ल्यूडी के अधिकारी कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। लोगों की परेशानी दिनोंदिन बढ़ती जा रही है। चाहे वह वाहन चालक हो या आम नागरिक। विभाग के अधिकारी सड़कों की हालत को सुधारने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठा रहे हैं। सड़कों में बने गड्ढों से यहां से गुजरने वाले वाहनों की गति पर भी ब्रेक लग गया है। टूटी सड़कें वाहन चालकों के लिए अभिशाप साबित हो रही है। सड़कों को पार करते समय वाहनों का कुछ न कुछ सामान टूटना चालकों के लिए आम बात बन गई है। वाहन चालकों को समय के साथ आर्थिक हानि का भी सामना करना पड़ रहा है। वहीं सड़कों की मरम्मत के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति की जा रही है। विभाग के कर्मचारी सड़कों में बने गड्ढों में सूखी रोड़ी डाल कर ऊपर से तारकोल डाल रहे हैं। ये रोड़ियां वाहनों के आवागमन के कारण निकलती जा रही हैं। उसके बाद पहले जैसे ही हालात हो जाते हैं।
विज्ञापन

वर्जन
सड़कों की मरम्मत का कार्य शुरू किया गया है। विभाग की मशीन से सड़कों के गड्ढे भरे जा रहे हैं। छारा चुंगी वाले रोड का एस्टीमेट भेजा गया है। सरकार से मंजूरी मिलते ही काम शुरू करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- नरेंद्र सिंहरोहा, कार्यकारी अभियंता, लोक निर्माण विभाग, झज्जर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed