फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   The Congress convoy from Bahadurgarh departed for Delhi for the "Vote Thieves, Leave the Throne" mega-rally.

Jhajjar-Bahadurgarh News: वोट चोर गद्दी छोड़ महारैली में दिल्ली रवाना हुआ बहादुरगढ़ से कांग्रेस का काफिला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 15 Dec 2025 02:12 AM IST
विज्ञापन
The Congress convoy from Bahadurgarh departed for Delhi for the "Vote Thieves, Leave the Throne" mega-rally.
-फोटो 55 : दिल्ली में आयोजित रैली में रवाना होते कांग्रेस कार्यकर्ता। विज्ञप्ति
बहादुरगढ़। कांग्रेस पार्टी की तरफ से चलाए जा रहे वोट चोर गद्दी छोड़ अभियान के तहत दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित महारैली में भाग लेने के लिए बहादुरगढ़ से भी समर्थक और कांग्रेस कार्यकर्ता दिल्ली के लिए रवाना हुए। पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह जून के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन


पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह जून ने कहा कि यह महारैली कांग्रेस हाईकमान के आह्वान पर आयोजित की गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा लगातार चुनावों में वोट चोरी कर लोकतंत्र को कमजोर कर रही है। कई राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों के नतीजों में सामने आया कि चुनावों में जनता की भावना कुछ और थी जबकि परिणाम इसके बिल्कुल विपरीत आए।
विज्ञापन

जून ने कहा कि भाजपा ने चुनावी धांधली और वोट चोरी के सहारे कुछ राज्यों में सत्ता हासिल की है जो लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए बेहद खतरनाक संकेत है। उन्होंने आरोप लगाया कि लोकतंत्र की बुनियाद जनता के मत पर टिकी होती है, लेकिन जब मतों के साथ ही छेड़छाड़ की जाएगी तो जनता का विश्वास व्यवस्था से उठने लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed