फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   The condition of the city's roads will be improved by 4.5 crores

Jhajjar-Bahadurgarh News: साढ़े चार करोड़ से सुधरेगी शहर की सड़कों की हालत

Sun, 09 Apr 2023 01:45 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sun, 09 Apr 2023 01:45 AM IST
विज्ञापन
The condition of the city's roads will be improved by 4.5 crores
झज्जर । करीब साढ़े करोड़ रुपये में शहर की सड़कें चकाचक करने के लिए लोक निर्माण विभाग ने निर्माण कार्य शुरू कर दिया है। विभाग की ओर से शहर के सिलानी गेट से लेकर यादव धर्मशाला, राव तुलाराम चौक शहर के रेवाड़ी रोड के गोल चक्कर तक सड़क बनानी शुरू कर दी है। कुछ काम बारिश की वजह से रुका था जो अगले सप्ताह शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने बताया कि शहर के रेवाड़ी रोड गोल चक्कर से लेकर शहर का डायवर्जन रोड, मेडिकल रोड, तहसील मोड, बीकानेर चौक सिलानी गेट, राव तुलाराम चौक तक सड़कों का निर्माण करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। यह सड़क के करीब चार किलोमीटर लंबी और 10 मीटर चौड़ी होगी। लोक निर्माण विभाग की ओर से सड़कों का निर्माण कार्य करीब दो महीने में पूरा कर दिया जाएगा। अब सड़कों पर वाहन चालकों को गड्ढे नहीं लेंगे। शहर की सड़कों की हालत बेहद खस्ताहाल हो चुकी थी। जिसके चलते आए दिन गड्ढों में दुर्घटनाएं होती थी । वही दुपहिया वाहन चालकों को सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ता था । शहर की सड़कों के हालात ऐसे थे कि राहगीरों को भी रात के समय परेशानी होती थी और वह चोटिल होते रहते थे लेकिन अब लोक निर्माण विभाग की नींद टूटी है और सड़कों का निर्माण कार्य करना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

अधिकारियों के अनुसार शहर के बीकानेर चौक से लेकर यादव धर्मशाला तक सीसी रोड करीब 250 मीटर का बनाया जाएगा। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने बताया कि सीवरेज व्यवस्था खस्ताहाल होने के कारण 250 मीटर का टुकड़ा सीसी बनाया जाएगा।उन्होंने बताया कि जल्द ही शहर का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। आगामी दिनों में भी आंबेडकर चौक से लेकर छिकारा चौक और अन्य चौक चौराहों को दुरुस्त करने के लिए काम की अनुमति मिलते ही काम शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
शहर में करीब 4 किलोमीटर की सड़क बनाई जा रही हैं। रात के समय काम इसलिए किया जा रहा है क्योंकि दिन में वाहनों की आवाजाही के कारण काम प्रभावित ना हो करीब 2 महीने में सड़क बनाने का काम पूरा कर दिया जाएगा। बारिश के कारण भी काम प्रभावित हुआ है।
अरुण कुमार, जेई,लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed