फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   The cold in the morning and evening and the hot weather in the afternoon are making people sick.

Jhajjar-Bahadurgarh News: सुबह-शाम ठंड तो दोपहर का गर्म मौसम कर रहा लोगों को बीमार

Thu, 04 Dec 2025 01:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Thu, 04 Dec 2025 01:45 AM IST
विज्ञापन
The cold in the morning and evening and the hot weather in the afternoon are making people sick.
-फोटो 56 : नागरिक अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचे लोग। संवाद
बहादुरगढ़। सुबह-शाम मौसम में ठंडक हो रही है और दोपहर के समय तेज धूप निकलने से गर्मी महसूस हो रही है। इसके कारण मौसम में उतार-चढ़ाव हो रहा है और लोग बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। इससे खांसी, गले में खराश, सूजन और दर्द की परेशानी बढ़ रही है। सर्दी लगने से बच्चों के टांसिल फूलने से दर्द हो रहा है और 20 प्रतिशत ओपीडी बढ़ गई है।
विज्ञापन

शहर के नागरिक अस्पताल में आए दिन मौसमी बीमारियों से पीड़ित मरीजों की संख्या बढ़ रही है। बाल रोग चिकित्सक डॉ. अहिभूषण और फिजिशियन डॉ. सुंदरम लोगों को बदलते मौसम में खान-पान में सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं। डॉक्टर ने बताया कि अस्पताल में आने वाले मरीजों में तेज बुखार, सिर में दर्द, जुकाम-खांसी और गले में खराश के हैं।
विज्ञापन

वायरल फीवर के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। इनको तेज बुखार, सिर और हाथ-पैरों में दर्द हो रहा है। ठंडी सामग्री खाने-पीने से बच्चों की हालत खराब मिल रही है। बुखार, गले में खराश के चलते नींद पूरी नहीं होने से बच्चे चिड़चिड़े भी हो रहे हैं। शादियों का सीजन चल रहा है। इनमें बच्चे आइसक्रीम व तली चीजों का सेवन करने से बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन बातों का रखें ख्याल

- शादी-समारोह में आइसक्रीम और शीतलपेय पीने से बचें।

- बच्चों को हाथ-पैर, सिर ढककर रखें, बाहर जाने पर कानों को ढकें।

- व्यस्क लोग गुनगुने पानी में नमक डालकर गरारे कर सकते हैं।

- सूप पीएं, गुनगुना दूध पीएं, गुड़, चना, मूंगफली खाएं।

- फ्रिज में रखा सामान खाने-पीने से बचेंं। बासी भोजन न करें।

- दाल, मेथी, पालक, बथुआ, बाजरे की रोटी का इस्तेमाल करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed