फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   The closure of the cut outside the bus stand on the Bahadurgarh bypass poses a risk of accidents.

Jhajjar-Bahadurgarh News: बहादुरगढ़ बाईपास पर बने बस अड्डे के बाहर कट बंद होने से हादसे का खतरा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 12 May 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
The closure of the cut outside the bus stand on the Bahadurgarh bypass poses a risk of accidents.
-फोटो 91 : राजपाल शर्मा, वाइस चेयमरमैन, नगर परिषद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


बहादुरगढ़। शहर के बाईपास पर बने नए बस अड्डे के बाहर कट बंद है। लोगों का कहना है कि कट बंद होने से चालक गलत दिशा में वाहन चलाने को मजबूर हैं जिससे हादसे की आशंका बनी रहती है। नगर परिषद के वाइस चेयरमैन राजपाल शर्मा ने इस समस्या को गंभीर बताते हुए प्रशासन से जल्द समाधान की मांग की है।

शक्ति नगर निवासी संजीव मलिक व नप के वाइस चेयरमैन राजपाल शर्मा का कहना है कि बस अड्डे के सामने सीधे कट न होने से वाहन चालकों को काफी दूरी तय करनी पड़ती है। ऐसे में कई लोग गलत दिशा में ही वाहन मोड़ देते हैं। इससे न केवल ट्रैफिक व्यवस्था प्रभावित होती है बल्कि आम लोगों की जान भी खतरे में रहती है।
विज्ञापन

इसके अलावा बस अड्डे पर आने-जाने वाले यात्रियों को भी सड़क पार करने में भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। लोगों ने बताया कि रात में यहां पर लाइटों का भी कोई प्रबंध नहीं है। इससे शाम होते ही अंधेरा छा जाता है और लोगों को अंधेरे में डिवाइडर पार करना पड़ता है। कई बार समस्या बताने के बाद भी आज तक स्थायी समाधान नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




लोगों का कहना है कि बस अड्डा सार्वजनिक सुविधा के लिए बनाया गया है लेकिन बाहर उचित ट्रैफिक व्यवस्था नहीं होने से लोग परेशान हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि या तो बस अड्डे के सामने बंद किया गया कट दोबारा खोला जाए या फिर वहां ट्रैफिक सिग्नल लगाए जाएं ताकि वाहन सुरक्षित तरीके से निकल सकें।



शक्ति नगर निवासी संजीव मलिक का कहना है कि यदि जल्द समाधान नहीं किया गया तो बड़ा हादसा होने का डर लगातार बना



रहेगा। उन्होंने प्रशासन और राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण से मौके का निरीक्षण कर उचित व्यवस्था लागू करने की मांग की है, ताकि



यात्रियों और वाहन चालकों को राहत मिल सके।



बस अड्डा सार्वजनिक सुविधा के लिए बनाया गया है लेकिन बाहर उचित ट्रैफिक व्यवस्था नहीं होने से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। प्रशासन को जल्द से जल्द समस्या का समाधान करना चाहिए। राजपाल शर्मा, वाइस चेयरमैन, नगर परिषद


रात में यहां पर लाइटों का भी कोई प्रबंध नहीं है। शाम होते ही अंधेरा छा जाता है। हर समय दुर्घटना की आशंका रहती है। जल्द से जल्द इस समस्या का निदान किया जाए- संजीव मलिक



-

-फोटो 91 : राजपाल शर्मा, वाइस चेयमरमैन, नगर परिषद

-फोटो 91 : राजपाल शर्मा, वाइस चेयमरमैन, नगर परिषद

-फोटो 91 : राजपाल शर्मा, वाइस चेयमरमैन, नगर परिषद

-फोटो 91 : राजपाल शर्मा, वाइस चेयमरमैन, नगर परिषद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed