फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   The clerical class will not rest in peace until we get our rights.

Jhajjar-Bahadurgarh News: जब तक हमें हमारा हक नहीं मिल जाता तब तक चैन से नहीं बैठेगा लिपिक वर्ग

Sun, 18 Feb 2024 10:42 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sun, 18 Feb 2024 10:42 PM IST
विज्ञापन
The clerical class will not rest in peace until we get our rights.
झज्जर। क्लेरिकल एसोसिएशन से जुड़े कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन करते हुए कहा कि जब तक हमें हमारा हक नहीं मिल जाता तब तक लिपिक वर्ग चैन से नहीं बैठेगा। क्लेरिकल एसोसिएशन ने हरियाणा के प्रत्येक जिले में रोष प्रदर्शन किया। रोष प्रदर्शन करते हुए विद्यायक एवं पूर्व शिक्षामंत्री गीता भुक्कल को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

क्लेरिकल एसोसिएशन की ओर से अपनी मांग विधायक एवं पूर्व मंत्री गीता भुक्कल के समक्ष विस्तार से रखी। विधायक ने कहा कि वह कर्मचारियों के साथ हैं। उनकी मांग को अपने चुनाव घोषणा पत्र में रखने के लिए कमेटी से विचार विमर्श करेंगे। साथ ही 20 फरवरी से शुरू हो रहे बजट अधिवेशन में भी विधानसभा अध्यक्ष के माध्यम से आपकी मांग को सरकार तक पंहुचाने का कार्य भी करेंगे।
विज्ञापन

जिला प्रधान गणेश कुमार ने बताया कि आज हमने सरकार द्वारा जारी वेतनमान 21700 का नोटिफिकेशन व बीएमएस का झंडा भी जलाया है ताकि सरकार की आंख खुल सके। उन्होंने बताया कि लिपिक वर्गीय कर्मचारियों की सम्मानजनक वेतन करने की माग को लेकर क्लेरिकल एसोसिएशन वेलफेयर सोसायटी हरियाणा के बैनर तले हरियाणा के सभी विभागों, बोर्डों, नगर निकायों और विश्वविद्यालयों के सभी लिपिकीय कर्मचारियों ने 42 तक लगातार हड़ताल की थी। उन्होंने बताया कि 15 अगस्त 2023 को सरकार के साथ हुए समझौते अनुसार हड़ताली कर्मचारियों का हड़ताल समय ड्यूटी समय माना जाना था व लिपिक वर्गीय कर्मचारियों के कार्य की समीक्षा कर वेतन निर्धारण किया जाना था, लेकिन सरकार ने कार्य समीक्षा कमेटी की रिपोर्ट को दरकिनार करते हुए 21700 का नोटिफिकेशन जारी कर हरियाणा के सभी विभागों की रीढ़ की हड्डी कहे जाने वाले लिपिक वर्ग के साथ भद्दा मजाक किया है। इसका वह पुरजोर विरोध करते हैं। जब तक हमें हमारा हक नही मिल जाता हम सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन करते रहेंगे। इस अवसर पर जिला संयोजक सुरेंद्र सुहाग, दिनेश जांगड़ा, मोहित गुलिया, कप्तान सिंह, धर्मेंद्र ढाका, अरूण कौशल, सतीश कुमार, रेखा छिक्कारा, सुरेश सुहाग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed