फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   The city will be illuminated with 925 street lights

Jhajjar-Bahadurgarh News: 925 स्ट्रीट लाइटों से रोशन होगा शहर

Wed, 23 Oct 2024 03:50 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 23 Oct 2024 03:50 AM IST
विज्ञापन
The city will be illuminated with 925 street lights
नया बस अड्उा रोड पर स्ट्रीट लाइट बंद होने के कारण छाया अंधेरा। संवाद
झज्जर। दिवाली के बाद शहर में 924 स्ट्रीट लाइट लगाई जाएंगी। ये शहर के अलग अलग चाैक-चाैराहों पर लगेंगी। इस पर 1.09 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसके लिए पांच नंबर को टेंडर डाले जाएंगे।
विज्ञापन

नगर परिषद ने दो बार नई स्ट्रीट लाइट लगाने के लिए टेंडर लगाए, लेकिन तीन से कम फर्म आने के कारण टेंडर नहीं हो सके। अब नगर परिषद ने तीसरी बार फिर से टेंडर जारी कर दिए हैं। यह टेंडर पांच नवंबर को खोले जाएंगे। उसके बाद फर्म नियम व शर्तें पूरी करती है तो उसे वर्क ऑर्डर जारी कर दिया जाएगा, लेकिन दीपावली इससे पहले हैं और टेंडर प्रक्रिया पूरी होने में कम से कम एक से डेढ़ माह का समय लग जाता है। इसलिए इस बार दीपावली पर नई स्ट्रीट लाइट नहीं लग सकेंगी।
विज्ञापन

यहां बता दे कि शहर के कई मुख्य मार्गों व कालोनियों में स्ट्रीट लाइट न होने के कारण शाम होते ही अंधेरा छा जाता है। नगर परिषद ने शहर के मुख्य मार्गों व कालोनियों में स्ट्रीट लाइट लगाने के लिए नई 925 स्ट्रीट लाइट की खरीद भी की थी और अब उनको लगाने के लिए टेंडर भी लगाया था, एक फर्म आने के चलते उसे रद्द कर दिया गया। उसके बाद दोबारा टेंडर लगाया गया, लेकिन निर्धारित फर्म नहीं आई, ऐसे में अब तीसरी बार टेंडर लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन








शहर के कई मुख्य मार्गों पर स्ट्रीट लाइट तक नहीं
शहर के कई मुख्य मार्ग व कालोनियां ऐसे हैं, जहां पर स्ट्रीट लाइट तक नहीं है। ऐसे में शाम होते ही अंधेरा छा जाता है। इसमें बर्फखाना रोड, आर्य नगर, शिव चौक से सवेरा स्कूल, पुराना तहसील रोड, कोसली रोड, सिविल अस्पताल रोड ऐसे स्थान हैं, जहां पर स्ट्रीट लाइट तक नहीं है।



हर वार्ड में लगेंगी 8 से 10 लाइट
नई स्ट्रीट लाइट में से हर वार्ड में 8 से 10 लाइट लगाई जाएंगी। इससे पहले पार्षदों से भी उनकी मांग पूछी जाएगी। उम्मीद है कि दीपावली से पहले वार्डों में नई स्ट्रीट लाइट लगा दी जाएगी ताकि दीपावली पर कालोनियों में अंधेरा नहीं रहे।




वर्जन
नई स्ट्रीट लाइट लगाने के लिए टेंडर लगाया गया था, लेकिन फर्म कम आने के चलते उसे जारी नहीं किया जा सकता था। अब तीसरी बार टेंडर लगाया गया है। पांच नवंबर को टेंडर ओपन होगा। उसके बाद लाइट लगा दी जाएंगी।
जिले सिंह सैनी, चेयरमैन, नगर परिषद, झज्जर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed