{"_id":"68d3023ba6e4cc7050090ce7","slug":"the-city-will-be-illuminated-before-diwali-the-municipal-corporation-has-purchased-three-thousand-street-lights-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1002-117678-2025-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: दिवाली से पहले शहर होगा रोशन, नप ने खरीदी तीन हजार स्ट्रीट लाइट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: दिवाली से पहले शहर होगा रोशन, नप ने खरीदी तीन हजार स्ट्रीट लाइट
Wed, 24 Sep 2025 01:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Wed, 24 Sep 2025 01:55 AM IST
विज्ञापन
बहादुरगढ़। शहर को दिवाली से पहले जगमग किया जाएगा। इसको लेकर नगर परिषद ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। नगर परिषद की ओर से तीन हजार स्ट्रीट लाइट खरीदी गई हैं। जल्द ही लाइट लगाने का काम किया जाएगा। इसके लिए 80 लाख रुपये से लाइट खरीदी गई हैं। इसके इंस्टालेशन पर 20 लाख रुपये खर्च होंगे। ये सभी लाइट 45 वाट क्षमता की हैं।
इन लाइटों को लगाने के लिए नगर परिषद ने इंस्टालेशन का टेंडर भी लगा दिया है। इनमें से 2 हजार लाइट शहर के डार्क स्पॉट पर लगाई जाएंगी। जबकि एक हजार लाइट उन जगहों पर लगाई जाएंगी, जहां लाइट खराब हो जाती हैं या खंभों से गायब हो जाती हैं। नगर परिषद की ओर से वर्ष 2023 में वैध की गई कॉलोनियों में जहां-जहां लाइटें नहीं लगी हैं, वहां पर भी इन नई लाइट को लगाया जाएगा।
इससे इन कॉलोनियों के निवासियों को भी रोशनी मिलेगी और उन्हें अंधेरे में चलने से निजात मिलेगी। नगर परिषद की चेयरपर्सन सरोज राठी ने बताया कि यह सारा कार्य दिवाली से पहले पूरा कर लिया जाएगा ताकि रोशनी के त्योहार पर पूरा शहर रोशन हो सके और जगमग हो उठे। उन्होंने कहा कि इससे आमजन को काफी फायदा होगा और त्योहारी सीजन में आपराधिक घटनाओं पर भी अंकुश लगेगा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि नई लाइट लगने से शहर में रोशनी बढ़ेगी, जिससे लोगों को रात में चलने में आसानी होगी। साथ ही, इससे शहर की सुंदरता भी बढ़ेगी और यह अधिक आकर्षक लगेगा।
नई लाइटें लगाने का काम जल्द ही शुरू कर दिया जाएगा और इसे दिवाली से पहले पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। शहरवासियों को दिवाली के त्योहार पर एक रोशन और सुंदर शहर का तोहफा मिलेगा। तीन हजार लाइट खरीदी गई हैं। जल्द ही टेंडर लगाकर लाइट लगाने का काम किया जाएगा।
- अरुण नांदल, ईओ नगर परिषद बहादुरगढ़।