{"_id":"6776f054b1aef863e9077433","slug":"the-city-roads-were-repaired-before-the-arrival-of-cm-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1002-112005-2025-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: सीएम के आगमन से पहले दुरुस्त कीं शहर की सड़कें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: सीएम के आगमन से पहले दुरुस्त कीं शहर की सड़कें
Fri, 03 Jan 2025 01:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Fri, 03 Jan 2025 01:30 AM IST
विज्ञापन
-फोटो 51 : दिल्ली-रोहतक रोड पर गड्ढों को भरते कर्मचारी। संवाद
बहादुरगढ़। झज्जर रोड पर स्थित सब्जी मंडी में शुक्रवार को माता सावित्रीबाई फुले की जयंती कार्यक्रम होगा। कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मुख्यातिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। सीएम सैनी के आगमन से पहले वीरवार को शहर की सड़कों पर बने गड्ढों को भरने का कार्य किया गया।
प्रदेश के मुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए प्रशासन को भी शहर की टूटी सड़कों की याद आ गई है और उनके गड्ढे भरने के लिए पैचवर्क कराया गया। शहरवासी लगातार प्रशासनिक और संबंधित विभाग के अधिकारियों से सड़कों पर बने गड्ढों को भरने की मांग काफी लंबे समय से कर रहे थे, लेकिन लोगों की इस मांग पर अधिकारियों की ओर से कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा था। अब 3 जनवरी को सब्जी मंडी में आयोजित माता सावित्रीबाई फुले की जयंती समारोह में मुख्यमंत्री के आगमन से पहले शहर की अधिकतर सड़कों पर बने गड्ढों को भर दिया गया है। अधिकारियों की ओर से झज्जर रोड, बादली रोड, बालौर रोड, समेत दिल्ली-रोहतक रोड पर बने गड्ढे भर दिए गए हैं।
शहरवासियों मुकेश कुमार, सुंदर सिंह, जगदीश प्रसाद ने कहा कि प्रशासन आम आदमी की शिकायतों पर कोई ध्यान नहीं देता। शहर में कोई बड़ा कार्यक्रम होता है और प्रदेश के वीवीआईपी आते हैं तो उससे पहले सुधारीकरण होता है। व्यवस्थाओं को सुधारने का प्रयास किया जाता है। वीरवार को भी शहर में सफाई कराई गई और गड्ढों को भरा गया।