{"_id":"63963fe1438d8c3c0a6816ce","slug":"the-city-lights-went-off-for-eight-hours-people-remained-worried-jhjhar-news-rtk6660950197","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: आठ घंटे गुल रही शहर की बत्ती, लोग रहे परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: आठ घंटे गुल रही शहर की बत्ती, लोग रहे परेशान
विज्ञापन
झज्जर। शनिवार को शहर की बिजली आपूर्ति आठ घंटे गुल रही। इस कारण पेयजल आपूर्ति भी प्रभावित हुई। विद्युत निगम का कहना था कि बिजलीघर के फीडर के तार बदलने का कार्य चलने की वजह से आपूर्ति बंद रही। बिजली न होने पर जनरेटरों के शोर से भी लोगों को परेशानी हुई।
रविवार को केवी 132 गुरुग्राम रोड पावर हाउस पर से 11 केवी सिटी नंबर एक फीडर का तार बदलने का काम किया गया था। इस कारण सुबह 10 बजे बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई थी। शाम छह बजे बिजली चालू की गई। दिन भर बिजली न मिलने से लोगों को परेशानी हुई। बिजली न होने की वजह से बाजारों में भी जनरेटर चलते रहे और उनके शोरगुल से लोगों को भी परेशानी हुई। पानी की आपूर्ति करने के लिए टंकियों के नलकू प भी नहीं चले इस कारण पानी की आपूर्ति भी बुरी तरह बाधित रही। महिलाओं ने बताया कि उन्हें कपड़े धोने के साथ उन पर प्रेस का काम अधूरा है। वहीं रविवार के दिन इन सब कामों को महिलाएं ज्यादा करती है। वह बिजली निगम के कार्यालय में बार-बार फोन के माध्यम से जानकारी रही थी। महिलाओं ने बताया कि उन्हें पहले फोन के माध्यम से सूचना मिल जाती थी, लेकिन इस बार नहीं मिल पाई।
इन क्षेत्रों में बाधित रही आपूर्ति
शहर में सब्जी मंडी, कच्चा बाबरा रोड, त्रिमूर्ति मंदिर, यादव धर्मशाला, बीकानेर चौक, दीवान गेट, बर्फखाना रोड, सिलानी गेट, भट्टी गेट क्षेत्र में बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। बिजली निगम की ओर से साढे चार किलोमीटर का तार बदला जाना है। जिसमें से दो किलोमीटर का तार बदला जा चुका है।
विज्ञापन
-महिलाओं की प्रतिक्रिया
बिजली निगम के कर्मचारियों को एक दिन पहले सूचना देनी चाहिए ताकि महिलाएं अपने काम कि व्यवस्था बना सके।
पुष्पा।
- जब पानी की आपूर्ति हुई तब उस समय बिजली नहीं थी। सप्लाई का पानी छत में रखी में टंकी में नहीं पहुंच पाया। बार-बार बिजली निगम के कार्यालय में फोन से जानकारी ले रहे थे।
-शुद्धि ।
-रविवार को बच्चों की ड्रेस और कपडे़ धोते हैं लेकिन बिजली न मिलने की वजह से परेशानी हुई। स्कूल ड्रैस भी प्रेस नहीं कर पाए। निगम को बिजली बंद रहने की सूचना मोबाइल पर मेसेज करके एक दिन पहले देनी चाहिए।
- सुरेश ।
- बिजली आपूर्ति नहीं होने के कारण रसोईघर का काम काज भी प्रभावित रहा। कम से एक एक या दो दिन पहले बिजली आपूर्ति बंद करने की सूचना देनी चाहिए।
- सुदेश ।
-वर्जन
साढे़ चार किलामीटर का तार बदला जाना है। दो किलोमीटर का तार बदला जा चुका है । इस बार शरिवार व रविवार को तार बदलने का काम नहीं किया जाएगा।
- सौरभ कुमार, सब डिविजनल अधिकारी, बिजली निगम